बालीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता ओमपुरी की जिंदगी का अहम राज भी था।
2 of 6
ओमपुरी का अहम राज
- फोटो : Twitter
ओमपुरी 66 वर्ष के थे। उनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। इनके पिता रेलवे और इंडियन आर्मी में कार्यरत थे। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद ओमपुरी ने मुंबई का रुख किया और धीरे-धीरे फिल्मों में स्थापित हुए। कला फिल्मों से टेलीविजन, व्यवसायिक फिल्मों और हॉलीवुड की फिल्मों तक का सफर तय कर सफलता का स्वाद चखा।
उन्होंने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ओम पुरी तीन साल पहले चंडीगढ़ स्थित अमर उजाला के ऑफिस विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। सेक्टर 9 स्थित अमर उजाला ऑफिस पहुंचकर उन्होंने स्टाफ के साथ एक विशेष सत्र में हिस्सा लिया और अखबार की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। इस दौरान उन्हाेंने अपने जीवन के कई रोचक पल साझा किए।
शानदार एक्टर और इंसान को शराब ने छीन लिया
पीयू के इंडियन थिएटर की प्रोफेसर और प्रसिद्ध रंगकर्मी रानी बलबीर कौर ने अमर उजाला को बताया कि ओम पुरी जी नहीं रहे, यह बात सुन कर वह एकदम से चौंक गईं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ने एक बहुत बड़ा कलाकार खो दिया। मैंने बहुत प्यारा दोस्त को खो दिया है।
बलबीर कौर ने कहा कि ओमपुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड सेट किया कि चाहे कलाकार सुंदर न हो लेकिन वह एक अपने अभिनय के बल पर दिलों पर राज कर सकता है। रानी बलबीर कौर ने कहा कि इतने बेहतर इंसान और एक्टर होने के बावजूद उन्हें शराब ले डूबी। यह कहना गलत नही होगा कि शराब की लत ने एक बेहतर एक्टर को हमसे छीन लिया।