{"_id":"58db69ac4f1c1bf64c63d9f9","slug":"olympian-wrestler-sakshi-malik-wedding-with-satyawart-kadian-romantic-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 दिन बाद 7 फेरे लेंगी साक्षी मलिक, पहलवान संग इनकी लव स्टोरी काफी रोमांटिक है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 दिन बाद 7 फेरे लेंगी साक्षी मलिक, पहलवान संग इनकी लव स्टोरी काफी रोमांटिक है
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
साक्षी मलिक की शादी
'धाकड़ गर्ल' साक्षी मलिक चार दिन बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इटरनेशनल पहलवान के संग इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
साक्षी मलिक की शादी
रियो ओलंपिक 2016 में देश को पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक ने खुद मंगेतर सत्यव्रत कादियान के साथ मिलकर शादी की तारीख चाहने वालों को बताई, वो भी बड़े ही अनोखे अंदाज में। साक्षी ने अपने फेसबुक पर सत्यव्रत के साथ एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने हाथ में स्लेट थामी हुई है। इस पर उन्होंने 'सेव द डेट 02/04/2017' लिखकर अपनी शादी की तारीख बताई।
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक
साक्षी ने बताया कि शादी के कार्ड छप चुके हैं और मेहमानों को बांटे जा रहे है। शादी में खेल जगत के अलावा राजनीति जगत से जुड़े कई बड़े चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं साक्षी मलिक की शादी की ड्रेस अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सब्यासांची मुखर्जी तैयार करेंगे। सब्यासांची मुखर्जी फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अलावा प्रियंका गांधी सहित कई हस्तियों के परिधान तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपियन पहलवान
बता दें कि पिछले साल 16 अक्टूबर को दोनों की सगाई हुई थी। अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की शुरुआती कहानी से मेल खाती है सत्यव्रत कादियान के साथ इनकी लव स्टोरी, जो शुरू हुई अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान सत्यवान के अखाड़े में। अखाड़े में कुश्ती सीखते-सीखते साक्षी कब अपने से छोटे पहलवान सत्यव्रत से प्यार कर बैठी पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
पहलवान साक्षी मलिक
साक्षी मलिक से एक साल छोटे 23 साल के सत्यव्रत हरियाणा के रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। खुद साक्षी बताती हैं कि पहलवान सत्यवान के अखाड़े में ही साक्षी और सत्यव्रत पहली बार एक दूसरे से मिले और फिर मुलाकातों का सिलसिला चला। दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया।