रियलिटी शो बिग बॉस की प्रतिभागी एवं प्रसिद्ध रागिनी गायिका सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट किए जाने के संबंध में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि हर्ष छिकारा ने उनके बारे में फेसबुक पर पोस्ट की, जबकि नवीन पंघाल ने उस पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की। इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस से मांग की गई है।
2 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू
- फोटो : अमर उजाला
सिटी थाने में मंगलवार रात को दी शिकायत में सपना चौधरी व वीर साहू ने कहा है कि पिछले दिनों सपना ने बेटे को जन्म दिया। जिसको लेकर हर्ष छिकारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। उसकी इस पोस्ट से उनकी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हो गई। वहीं, नवीन पंघाल ने इस पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की। वीर साहू का कहना है कि सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने को लेकर उन्होंने हर्ष छिकारा को भी कहा लेकिन उसने पोस्ट हटाने से मना कर दिया। कुछ दिनों बाद नवीन ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्हें गालियां दीं व अभद्र टिप्पणी भी की।
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : social media
वीडियो की जांच करने के बाद करेंगे कार्रवाई: थाना प्रभारी
सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। निजी टिप्पणी किए जाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत के साथ पुलिस को वीडियो भी दिया है। वीडियो की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : social media
सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं वीर साहू
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सपना चौधरी व उनके पति वीर साहू सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। हाल ही में वीर साहू के खिलाफ महम थाने में भीड़ एकत्रित करने, धारा 144 का उल्लंघन करने पर मामला भी दर्ज किया गया है।
5 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
दरअसल, हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि कुछ समय पहले ही सपना ने हांसी के सेक्टर-6 निवासी वीर साहू के साथ शादी की थी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी टिप्पणी की गई, जिस पर वीर साहू ने लाइव आकर अपनी बात भी रखी। इसके बाद से ही वह सुर्खियों में चल रहे हैं।