{"_id":"5b39d2cd4f1c1bc96b8b963c","slug":"nri-groom-beaten-before-marriage-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बारात निकलने से पहले एनआरआई दूल्हे पर टूट पड़ा ऐसा कहर, नहीं ले सका सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बारात निकलने से पहले एनआरआई दूल्हे पर टूट पड़ा ऐसा कहर, नहीं ले सका सात फेरे
Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
1 of 6
भारतीय दूल्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आमतौर पर ऐसा फिल्मों में होता है, पर ये कारनामा रियल में हो गया। बारात निकलने से पहले दूल्हे पर ऐसा कहर टूटा कि वो सात फेरे ले ही नहीं सका। वजह भी ऐसी कि यकीं नहीं कर पाएंगे। पुलिस भी हैरान है मामला जानकर।
2 of 6
एनआरआई दूल्हे की पिटाई
मामला पंजाब के होशियारपुर का है। जालंधर के गांव नंगल फतेहखां के एनआरआई दूल्हे हरविंदर सिंह के अरमान रविवार को धरे के धरे रह गए। शादी के लिए निकलने से पहले गुरुद्वारे में माथा टेकने जाते वक्त कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उन लोगों ने उसे गाड़ी से निकाल कर इस कदर धुना कि दोनों टांगें टूट गईं और वह शादी के लिए मंडप की जगह सिविल अस्पताल पहुंच गया।
3 of 6
एनआरआई दूल्हे की पिटाई
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरविंदर ने आशंका जताई है कि उस पर हमला उसकी पहली पत्नी के परिजनों ने कराया होगा। जानकारी के मुताबिक, हरविंदर सिंह करीब 15 दिन पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया से शादी रचाने भारत आया था। रविवार सुबह 10 बजे होशियारपुर के गांव जहांनखेला के गुरुद्वारे के बाहर उस पर यह हमला हो गया।
विज्ञापन
4 of 6
एनआरआई दूल्हे की पिटाई
हरविंदर का कहना है कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। हो सकता है कि हमला करने वाले उसके परिजन हों। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, दुल्हन के परिजन हरविंदर की दोनों टांगें टूटी होने के बावजूद शादी करने पर सहमत थे, लेकिन अब अगली तारीख 15 जुलाई तय करने पर बातचीत चल रही है।
5 of 6
एनआरआई दूल्हे की पिटाई
एसएचओ राजेश अरोड़ा के मुताबिक, घायल हरविंदर कैलिफोर्निया में ट्राला ड्राइवर है। उसकी पहली शादी जालंधर के बुड्ढी पिंड में 1995 में हुई थी, जिससे उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। 2006 में उसकी पत्नी ने कैलिफोर्निया में ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी हुई, लेकिन कुछ समय बाद तलाक हो गया। अब उसकी शादी सैलाखुर्द के पास के गांव कुकड़ां में तय हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।