7 फेरे लिए ही थे कि दूसरे दिन दुल्हन पर कहर टूट पड़ा और उसकी जिंदगी पल भर में तबाह हो गई। सब कुछ ऐसे हुआ कि कोई कुछ न कर पाया।
घटना पंजाब के जालंधर की है। एक युवती के पड़ोस में फतेहगढ़ के गांव ब्रांस के रहने वाला युवक किरणदीप रहने आया। दोनों में कुछ दिनों में दोस्ती हो गई। इसी बीच 2015 में युवती की घरवालों ने शादी कर दी, लेकिन शादी के दूसरे दिन युवक युवती के ससुराल में पहुंच गया।
पति से कहा कि वह उसकी पत्नी से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। इसके बाद पति अपनी पत्नी को मायके छोड़ गया। इसी बीच किरणदीप उनको दिलासा देने पहुंच गया कि उनकी बेटी से शादी करेगा। पहले तो युवती के मां-बाप मना करने लगे, लेकिन बाद में दबाव में मान गए।
अब किरणदीप का रास्ता साफ हो चुका था। वह इतना खुल गया था कि युवती के मां-बाप को बताकर उनकी बेटी हो बाहर घुमाने-फिराने के लिए ले जाने लगा। आरोपी किरणदीप एक साल तक युवती को धोखे में रखता रहा और बाद में शादी करने से मना कर दिया।
युवती उसके घरवाले उसको समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना। इस पर युवती उसके घरवालों ने एसएसपी को शिकायत दी। इस मामले की एसपी हैडक्वार्टर ने जांच की और उसके बाद डीए लीगल की राय लेने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया।