फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ : प्लाजा व अरोमा चौक पर सन्नाटा, क्लब-डिस्कोथेक रहे गुलजार, तस्वीरों में देखें नववर्ष का जश्न

Fri, 01 Jan 2021 02:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
New Year 2021: People have not celebrated new year at Public Places in Chandigarh
chandigarh - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में कोरोना की वजह से इस बार नए साल का जश्न फीका रहा। पिछली बार की तरह इस बार सड़क पर लोगों का हुजूम नजर नहीं आया। वहीं, सेक्टर-17 प्लाजा और अरोमा पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

New Year 2021: People have not celebrated new year at Public Places in Chandigarh
सड़क पर लगा जाम, विंटेज कार में जश्न मनाने निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, हमेशा की तरह डिस्को व क्लब इस बार भी खचाखच भरे रहे। यहां पर आने वाले लोगों में न तो कोरोना का डर दिखा और न ही ठंड का असर। युवाओं की अच्छी खासी भीड़ यहां देखी गई।
New Year 2021: People have not celebrated new year at Public Places in Chandigarh
किसानों के समर्थन में युवाओं ने मनाया नववर्ष। - फोटो : अमर उजाला

पार्किंगों में वाहन को खड़े करने की जगह नहीं थी। 11 बजे से लेकर रात एक बजे तक मध्य मार्ग के कुछ हिस्सों में वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। जगह-जगह पुलिस का कड़ा पहरा था। यूटी पुलिस ने रात 10 बजे की बजाय रात नौ बजे ही सेक्टर-26/27, 7/19, 8/18 समेत अन्य जगहों पर नाका लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2021: People have not celebrated new year at Public Places in Chandigarh
कुछ ऐसे हुई साल के आखिरी दिन की शुरुआत, व ढलता सूर्य। - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-26 स्थित द ब्रेव स्टेट क्लब के बाहर रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को बोतल से मारने की कोशिश की। इस बीच वहां खड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसबीर सिंह टीम के साथ पहुंचे और व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गए।

विज्ञापन
New Year 2021: People have not celebrated new year at Public Places in Chandigarh
चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर बाद दो गुटों में फिर से वहां जमकर हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस ने क्लब को बंद करवाकर जमा भीड़ को वहां से हटा कर किसी तरह मामला शांत करवाया। रात करीब साढ़े दस बजे सेक्टर-17 प्लाजा में कुछ युवक ढोल लेकर किसानों के समर्थन में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। युवाओं के पास बैनर भी था। काफी देर तक वह नारेबाजी करते रहे। इस बीच पुलिस पहुंच गई और उन्हें समझाकर वापस भेजा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed