यहां आजादी दिवस समारोह की परेड के बाद NCC कैडेटों को लाइन में लिटाकर बेल्ट से पीटा गया, देखिए
मामला पंजाब के मोहाली का है, जहां फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह की परेड के बाद एनसीसी कैडेटों को लाइन में लिटाकर बेल्ट से पीटने के मामले में 24 घंटे बाद नया मोड़ आ गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जवाब तलब करने के बाद बुधवार को कॉलेज प्रिंसिपल कोमल ब्रोका ने अपनी चुुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा छात्रों को पीटने वाला कॉलेज का ही ओल्ड स्टूडेंट था। वह खुद भी एनसीसी कैडेट रह चुका है। हालांकि उसका कॉलेज से कोई लेना देना नहीं है।
साथ ही उसने बताया कि जब उसने स्टूडेंट को वर्दी में देखकर दंड बैठकें मारते व मौजमस्ती करते देखा तो उसने सजा दी थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस बीच आरोपी युवक गुरविंदर भी कॉलेेज परिसर में पहुंचा। साथ ही उसने भी अपने गलती मानी। उसने कहा कि उसने उन्हें सुधारने के लिए ऐसा किया था। लेकिन उसका तरीका सही नहीं था।
जानकारी के मुुताबिक मंगलवार को फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज में जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान जहां डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने तिरंगा फहराया था। वहीं, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी हाजिर थे। इसके बाद विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया थ।