पंजाब की राजनीति में अब महाराष्ट्र की राजनीति का रंग दिखने लगा है। जिस तरह महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने वहां के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी की फोटो अपलोड की, उसी तर्ज पर बुधवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन को चला हुआ कारतूस बताया और कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के पार्षद तो क्या खुद कैप्टन की पत्नी परनीत कौर भी उनके साथ नहीं। सिद्धू ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही रेत माफिया और अवैध खनन को लेकर शोर मचाते रहे लेकिन किसी ने इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। जब पंजाब सरकार ने रेत माफिया पर शिकंजा कस दिया है तो कैप्टन रेत माफिया की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य रेत से सरकारी कमाई को 2.5 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये तक ले गए जबकि पंजाब में अभी तक इसमें चोरी होती रही।
सिद्धू का अमरिंदर सिंह पर तंज: कहा- पत्नी भी नहीं उनके साथ, कई और सवाल दागे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन