बूट पॉलिश करता था, लेकिन गाने के शौक और उसकी मीठी आवाज ने उसे 'सुरों का बादशाह' बना दिया। फिर उसकी किस्मत का ताला ऐसा खुला कि पूरी दुनिया मुरीद बन गई। जानिए इस नौजवान के संघर्ष और सफलता के बीच की कहानी...
2 of 5
सनी के घर में पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
जूता पॉलिश करने वाले इस शख्स का नाम सनी है। आवाज ऐसी कि बड़े से बड़े लोग मुरीद हो गए। 'इंडियन आइडल' के इस सीजन में सनी खूब छाए। अब सनी की पहचान सनी हिंदुस्तानी के नाम से होने लगी है। पंजाब में एक जिला बठिंडा। यहीं के अमरपुरा बस्ती की गली नंबर-1 में सनी रहते हैं। इंडियन आइडल में आने से पहले सनी पॉलिश का काम कर अपना घर चलाते थे। बिना किसी ट्रेनिंग के सनी ने इंडियन आइडल के ऑडिशन में अपनी छाप बखूबी छोड़ी। सनी के इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया था और वे भावुक हो गए थे।
3 of 5
जर्मनी से एनआरआई दंपती ने भेजी मदद।
- फोटो : अमर उजाला
सनी आज अपने मुकाम पर पहुंचे जरूर हैं लेकिन इसके पीछे संघर्ष की एक कहानी है। सनी के घर की स्थिति सही नहीं है। कड़ाके की ठंड में भी सनी का परिवार दयनीय हालत में रहने को मजबूर है। हालांकि परिवार को अपने बेटे से काफी उम्मीदें हैं। घर में बिना पलस्तर वाले दो कमरों में दरवाजे तक नहीं हैं जो इस कड़कड़ाती ठंड में हाड़ कंपा देने वाली हवाओं को अंदर आने से रोके। मेन गेट का टूटा दरवाजा सुरक्षा का भ्रम जरूर देता है। जब भी टीवी पर उसका शो होता है तो उसकी मां और तीन बहनें पड़ोसी के घर जाकर देखते हैं।
4 of 5
सनी के घर को संवारने का काम शुरू।
सनी के घर में गैस कनेक्शन नहीं हैं। आज भी बरसों पुराने मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बनती हैं। ईंटों से चारदिवारी कर बाथरूम बनाया है, पर उसमें दरवाजा और छत नहीं। यही कमरों का हाल है। एक कोने में तिरपाल डाल उसे रसोई का आकार दिया है। मेन गेट का दरवाजा टूटा है। लेकिन इसके बावजूद सनी एक उम्मीद की किरण इस घर में लाया है। सनी का कहना है कि भगवान ने चाहा तो वह अपनी कमाई से जल्द घर बनवाएगा। उन्हें हिमेश रेशमिया ने एक गाने के लिए और कुमार ब्रदर्स कंपनी ने साइन किया है। वह जल्द ही अपनी मां का सपना पूरा करेगा।
5 of 5
सनी हिंदुस्तानी।
- फोटो : अमर उजाला
सनी के घर की हालत देख 'सात समंदर' पार से एक दंपती ने मदद भी है। एनआरआई शारदा शुक्ला जर्मनी में रह रही हैं। उन्होंने पति के साथ मिलकर एक लाख रुपये सनी के परिवार को भेजा। इसके बाद से सनी के घर को संवारने का काम शुरू हो गया है। इस दंपती ने यह भी वादा किया कि सनी के घर को सही करने में जितना भी खर्च आएगा वह करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता कैसे पाई जा सकती है, यह सनी जैसे युवा ने साबित कर दिखाया है।