{"_id":"5aaa3bf44f1c1b27088b5435","slug":"murderer-student-jagmal-told-murder-story-of-lecturer-rajesh-malik-in-sonipat-college","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर के कत्ल का असली सच आया सामने, क्यों खून से हाथ रंगने को मजबूर हुआ छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्चरर के कत्ल का असली सच आया सामने, क्यों खून से हाथ रंगने को मजबूर हुआ छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 16 Mar 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में लेक्चरर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेक्चरर की हत्या करने का असली सच सामने आ गया है। आरोपी छात्र ने खुद बताया कि वह खून से हाथ रंगने को आखिर क्यों मजबूर हुआ, पढ़ें...
सोनीपत में लेक्चरर की हत्या
हरियाणा में सोनीपत के खरखौदा में गांव पिपली स्थित राजकीय कॉलेज में मंगलवार को एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश मलिक की गोली मारकार हत्या कर दी गई थी। हत्यारे छात्र जगमाल उर्फ जगमेल को सीआईए और एसआईटी खरखौदा ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने खुलासा किया कि क्लास रूप में सभी के सामने डांटे जाने से बेइज्जती हुई थी। कॉलेज में दबदबा कायम रखने के लिए कैंपस में ही लेक्चरर की हत्या करने की साजिश रची थी।
सोनीपत में लेक्चरर की हत्या
मंगलवार को जब एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश अपनी बेटी के साथ कॉलेज आए तो गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं मामले में गिरफ्तार जगमेल के दो साथियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि चाचा दिनेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य महिला प्रोफेसर सहित तीन साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत में लेक्चरर की हत्या
मूलरूप से गांव सरढाना फिलहाल सेक्टर-23 निवासी राजेश मलिक (45) राजकीय कॉलेज पिपली में एक्सटेंशन लेक्चरर के पद पर नियुक्त थे। वह मंगलवार सुबह अपने साले मयूर विहार निवासी सितेंद्र और अपनी बेटी लक्षिका के साथ कॉलेज पहुंचे थे। लक्षिका को दिल्ली के रोहिणी के अस्पताल से दवाई दिलाने ले जाना था। कॉलेज पहुंचने के बाद राजेश अपनी बेटी के साथ अंदर गए। सितेंद्र गेट के पास खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
सोनीपत में लेक्चरर की हत्या
राजेश जब स्टेनो कार्यालय में हाजिरी लगाने गए तो वहां क्लर्क ज्योति पहले से मौजूद थी। इसी बीच बीए द्वितीय वर्ष का छात्र जगमाल उर्फ जगमेल ने वहां पहुंचकर राजेश मलिक की ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। ज्योति ने बाहर भागकर वारदात के बारे में सितेंद्र को बताया था। इसी बीच कॉलेज से हमलावर भागा, जिसे सितेंद्र ने भी देखा था। पुलिस ने सितेंद्र के बयान पर मामला दर्ज किया था। मामले में रक्षा विज्ञान की लेक्चरर योगेश पर भी षड्यंत्र रचने का आरोप लगा था।