मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया है। यह एलिमिनेटर मैच है। इस मुकाबले में लोकल ब्वॉय शुभमन गिल के लिए दर्शक खासे उत्साहित हैं। भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल पहली बार अपने होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार रोहित शर्मा सहित हार्दिक पांड्या को देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक पहुंचे हुए हैं।
IPL: न्यू चंडीगढ़ में मुंबई और गुजरात का मुकाबला, लोकल ब्वॉय शुभमन गिल के लिए फैंस क्रेजी, MI को लेकर जोश हाई
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 30 May 2025 08:59 PM IST
सार
आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटेंस के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के प्रसंशक मैच देखने के लिए खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन