फिल्म 'दंगल' की शूटिंग के सिलसिले में लुधियाना आए अभिनेता आमिर खान ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक को शेयर किया। 51 साल की उम्र में इतने जवान।
2 of 8
51 साल की उम्र में इतने जवान।
दरअसल आमिर खान ने फिल्म में पहलवान महावीर फोगट का किरदार निभा रहे हैं। उनकी जवानी का किरदार दिखाने के लिए आमिर ने अपना वजन 25 किलो से ज्यादा घटाया है।
3 of 8
51 साल की उम्र में इतने जवान।
फिल्म को लेकर उनकी इस मेहनत का अंदाज़ा शेयर की गई तस्वीर से आसानी से लगाया जा सकता है। आमिर ने जैसे ही अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की, कुछ ही समय में वो तस्वीर वायरल हो गई।
4 of 8
51 साल की उम्र में इतने जवान।
फिल्म दंगल में आमिर खान महावीर फोगट के दो अलग-अलग दौर के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उम्रदराज महावीर काफी मोटा-तगड़ा है। इसके लिए आमिर ने अपना वजन 95 किलो तक बढ़ा लिया था। अब युवा महावीर के लिए उन्होंने अपना वजन 25 किलो घटा लिया है।
दंगल फिल्म 23 दिसम्बर को रिलीज होगी। फिल्म दंगल की कहानी पहलवान महावीर फोगट के जीवन पर आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर नितीश तिवारी हैं। फिल्म में मेन रोल में आमिर खान, साक्षी तंवर, राजकुमार राव आदि हैं।