बेटे पैदा कर दो तो मांओं को सिर आंखों पर बिठा लिया जाता है, बेटियां पैदा कर दो तो अपराध हो जाता है। फिर काहे का मदर्स डे, जानिए आखिर ये मां क्यों ऐसा बोली।
2 of 12
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
ये सब कहा उस मां ने, जिसकी बेटी के साथ 9 मई को गैंगरेप किया गया और फिर उसे मारकर शव के साथ बर्बरता की गई। मां ने बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ इतना घिनौना कृत्य हुआ है कि वह युवकों को अपने हाथों से सजा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि बेटी पैदा करना अपराध हो गया है। सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रही है, लेकिन उन्हें सुरक्षित भविष्य नहीं मिल पा रहा है।
बता दें कि पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच के लिए एसपी अश्विन शैणवी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। वहीं पुलिस को संदेह है कि हत्या कहीं और की गई और शव को कहीं फेंका गया है। इसका सच जानना बेहद जरूरी है।
वहीं इस घिनौने कृत्य की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें युवती की ग्रासनली गायब मिली है। युवती के वक्षस्थल पर दांत से काटे जाने के निशान मिले हैं। युवती के सिर में चोट के निशान मिले हैं। खोपड़ी में कई तरह के घाव मिले हैं, जिनके चलते उसकी मौत हुई। युवती के चेहरे, जीभ, आंखों, कानों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया था। चेहरे की हालत ऐसी कर दी गई कि पहचानना मुश्किल हो जाए।
जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि नौ मई को सुमित युवती को विकास की कार में रोहतक ले गया था। वहां एक होटल में खाना खाने के बाद युवती के फोन पर किसी युवक का फोन आया था। इस पर उसने पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, जिससे सुमित को उसके चरित्र पर संदेह हो गया। इसके बाद सुमित और विकास ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले उसने युवती को नशीला पदार्थ पिला दिया था।