फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉर्डर पर तनावः इस 'इंडियन शिकारी' से कांप उठेगा दुश्मन, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब....नॉर्दन कमांड तैयार

Thu, 28 Feb 2019 04:07 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 28 Feb 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Most Destructive Missile QRSA Ready to Target Enemy to Take Revenge, Air Strike in Pok
indian army
बॉर्डर पर तनाव के चलते देश की नॉर्दन कमांड ने कमर कस ली है। वहीं एक 'इंडियन शिकारी' दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने और उसे नेस्तनाबूद करने के लिए तैयार है, जानिए इसके बारे में और इसकी खासियतें।
Most Destructive Missile QRSA Ready to Target Enemy to Take Revenge, Air Strike in Pok
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के साथ चल रही गहमागहमी के मद्देनजर आर्मी को जहां जल्द एक और घातक हथियार मिलने वाला है, वहीं सेना मुख्यालय ने भी एलओसी पर पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए नॉर्दन कमांड को अधिकृत कर दिया है। वेस्टर्न कमांड को भी हाई अलर्ट पर रखते हुए नॉर्दन कमांड के साथ कोआर्डिनेशन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सेना और बीएसएफ को युद्ध जैसे हालातों के मद्देनजर अपनी तैयारी पुख्ता रखने को भी कहा गया है।
Most Destructive Missile QRSA Ready to Target Enemy to Take Revenge, Air Strike in Pok
indian army
पीओके में बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद से सरहद पर हालात काफी संवेदनशील बने हुए हैं। बुधवार को पाकिस्तानी एयरफोर्स ने भी भारतीय सीमा में घुसकर हमला करने कोशिश की। जबकि विभिन्न सेक्टरों में बॉर्डर पार से फायरिंग और शेलिंग की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसी अघोषित युद्ध के मद्देनजर हाईकमान भारतीय सेना को और मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जल्द ही भारतीय सेना को क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (क्यूआरएसए) मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Most Destructive Missile QRSA Ready to Target Enemy to Take Revenge, Air Strike in Pok
indian army
राडार को भी चकमा दे मार करेगी मिसाइल
सेना के एक आला अफसर ने बताया कि डीआरडीओ की ओर से इस मिसाइल को तैयार किया जा रहा था। इसका पांचवां सफल परीक्षण भी पूरा हो चुका है। डीआरडीओ जल्द अब इस मिसाइल को सेना को सौंप देगी। इस मिसाइल की रेंज 25 से 30 किलोमीटर की है और इसी रेंज में ये मिसाइल राडार को भी चकमा दे सकेगी।  ये एक ऑल-वेदर व ऑल-टेरिन मिसाइल है, जो एरियल टारगेट समेत दुश्मनों के टैंकों और बंकरों को भी नेस्तनाबूद कर सकती है। मिसाइल को एक ट्रक पर रखकर और कनस्तर में बंद कर कहीं भी ले जा सकता है।
विज्ञापन
Most Destructive Missile QRSA Ready to Target Enemy to Take Revenge, Air Strike in Pok
भारतीय सेना
पंजाब, राजस्थान, गुजरात में बीएसएफ ने संभाला मोर्चा
बता दें कि सरहद पर चल रहे तनाव के मद्देनजर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी जम्मू कश्मीर के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान और गुजरात में मोर्चा संभाल लिया है। बीएसएफ को निर्देश दिए गए हैं कि बॉर्डर पर पूरी तरह से सतर्क रहें और पाकिस्तान की हर तरह की हरकत का जवाब रहने को भी तैयार रहें। अगर दुश्मन कोई भी हिमाकत करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए नेस्तनाबूद कर दिया जाए, दुश्मन को उसकी हरकत के लिए सबक सिखाया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed