फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

Thu, 23 Jul 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/अंबाला Updated Thu, 23 Jul 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

mortar bomb found on kurukshetra-ambala railway track

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले 10 मोर्टार बम अगर फट जाते तो हजारों जिंदगियां चली जाती। देखिए, कैसे थे बम?

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

mortar bomb found on kurukshetra-ambala railway track

रिटायर्ड ऑफिसर सार्जेंट कुलभूषण शर्मा कहते हैं कि रेलवे ट्रैक पर मिले मोर्टार सेल 51 एमएम के थे। इनकी मारक क्षमता दो किमी तक होती है। यदि ट्रैक पर यह फट जाते तो करीब 15 मीटर तक तबाही मच जाती। मोर्टार सेल हैवी गन में इस्तेमाल होने वाला एक तरह का बम होता है। इसे तोपों के गोलों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आर्मी ही इस तरह के मोर्टार सेल इस्तेमाल करती है।

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

mortar bomb found on kurukshetra-ambala railway track

गौर हो कि दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग के पास नौ मोर्टार शैल मिलने से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। पुलिस को प्लास्टिक के डिब्बे में पैक छह मोर्टार बम, दो खुले मोर्टार बम मिले व एक अन्य बम मिला था। सुरक्षा की दृष्टि से अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनों को रास्ते में और स्टेशनों पर रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

mortar bomb found on kurukshetra-ambala railway track

शौच के लिए निकले रणजीत नगर निवासी बिट्टू, पवन व प्रिंस ने रेलवे ट्रैक के पास एक लोहा का डिब्बा देखा। वहीं काले रंग का गोल डिब्बा भी दिखाई दिया। बच्चों ने इसे स्प्रे सेंट समझ कर उठाया, लेकिन मोर्टार शैल देखकर उन्होंने उसे वहीं फेंक दिया। उसमें 7 मोर्टार शैल मिलने से दहशत फैल गई। सेना के जवानों ने बताया कि डिब्बे में 10 मोर्टार शैल होते हैं।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में मिले 10 बम फट जाते तो देखिए क्या होता?

mortar bomb found on kurukshetra-ambala railway track

पुलिस को सर्च अभियान में खड़े पानी से 8वां मोर्टार शैल और उसका डिब्बा भी मिल गया। बम निरोधक दस्ते ने आठ मोर्टारों को खेतों के बीच रख दिया। इसके बाद एक और मोर्टार शैल बरामद हुआ। कुरुक्षेत्र के एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि 51 एमएम के आठ मोर्टार शैल मौके से बरामद हुए हैं और ये कहां से आए यह जांच का विषय है और आर्मी के अधिकारी ही इस बारे में कुछ बता पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed