{"_id":"5a6d7b6a4f1c1ba1268b6d78","slug":"money-fraud-via-hacking-email-id","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी को भूलकर भी न बताएं अपनी ईमेल आईडी, वरना खाते में रखा पैसा गंवा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को भूलकर भी न बताएं अपनी ईमेल आईडी, वरना खाते में रखा पैसा गंवा देंगे
Wed, 31 Jan 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
online
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भूलकर भी किसी को अपनी ईमेल आईडी न बताएं, वरना अपने ही पैसे से हाथ धो बैठेंगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें लाखों रुपये उड़ गए।
2 of 5
online
चंडीगढ़ स्टूडेंट्स को विदेश भेजने वाली एक कंसल्टेंसी फर्म की ऑनर की ईमेल आईडी हैक कर कमीशन के 62 हजार कनाडियन डॉलर (करीब 32 लाख रुपये) उड़ा लिए गए। फर्म की मालकिन ने अलग-अलग देशों में कॉलेजों से संपर्क किया तो पता चला कि उनका कमीशन कब का भेजा जा चुका है। यह रकम उनके अकांउट में ट्रांसफर की गई है।
3 of 5
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : self
फर्म की मालकिन ने अकाउंट नंबर की जांच की तो वह किसी और का निकला। इसके बाद पता चला कि उनकी ईमेल आईडी हैक कर रकम उड़ाई गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है। फर्म की मालकिन ने आरोप लगाया है कि उनकी पूर्व महिला कर्मचारी ने अपने पति अरुण कुमार व एक अन्य के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17सी स्थित एमएच एडमिशन ओवरसीज के नाम से कंसल्टेंसी चलाने वाली मीनाक्षी बड़थवाल ने कहा है कि वह स्टूडेंट्स को विदेशों में कोर्स/पढ़ाई करने के लिए भेजती हैं। वह यूके, यूएसए, आस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड आदि देशों में मौजूद कॉलेज/यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए भेजती हैं। यहां स्टूडेंट्स को भेजने के बाद उन्हें वहां के कॉलेजों से कमीशन मिलता है। मई से लेकर सितंबर 2016 के दौरान उन्होंने कई स्टूडेंट्स को विदेशी कॉलेजों में भेजा था।
विज्ञापन
5 of 5
Online Robbery
इसके बदले में उन्हें जो कमीशन मिलना था, जब वह नहीं मिला तो उन्होंने संबंधित क्लाइंट से संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि उनका कमीशन करीब 62 हजार कनाडियन डॉलर कब का भेज चुके हैं। मीनाक्षी ने जांच की तो पता चला कि दिसंबर 2016 से उनकी ईमेल आईडी किसी ने हैक की हुई है। इसके साथ ही उनके सभी क्लाइंट्स को पेमेंट के लिए अपना जर्मनी और बेलारूस के बैंक का अकाउंट नंबर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।