बेटियां अब सबकुछ कर सकती है। मोहाली की इस बेटी को google ने सिलेक्ट कर लिया है। इसे 40 लाख का पैकेज ऑफर हुआ है। देखिए, कैसे पाया ये मुकाम?
2 of 6
मोहाली की लड़की वान्य जोहल करेगी गूगल में नौकरी
- फोटो : फाइल फोटो
ये युवती है मोहाली के सेक्टर-69 स्थित शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 2010 बैच की छात्रा वान्या जुहाल। वान्या का चयन गूगल के सिडनी कार्यालय के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में हुआ है। कंपनी ने वान्या को 40 लाख का सालाना पैकेज दिया है।
3 of 6
मोहाली की लड़की वान्य जोहल करेगी गूगल में नौकरी
- फोटो : फाइल फोटो
वान्या ने शेमरॉक से स्कूलिंग करने के बाद आईआईटी हैदराबाद में प्रोफेशनल डिग्री वर्ष 2016 में हासिल की है, जबकि उनका गूगल में सलेक्शन पढ़ाई करते समय पिछले वर्ष हो गया था। वान्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया है।
4 of 6
मोहाली की लड़की वान्य जोहल करेगी गूगल में नौकरी
- फोटो : फाइल फोटो
वान्या ने कहा कि स्कूल ने जिस तरह से उसे करिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। वान्या ने अपनी टीचर परनीत सोहल (जो इस समय स्कूल की प्रिंसिपल हैं) का भी आभार व्यक्त किया। स्कूल के वाइस चेयरमैन करण बाजवा ने वान्या की सफलता पर खुशी जताई।
5 of 6
मोहाली की लड़की वान्य जोहल करेगी गूगल में नौकरी
- फोटो : फाइल फोटो
स्कूल की ओर से वान्या को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिक्रयोग्य है कि वान्या की मां एक अंग्रेजी अखबार में कार्यरत हैं, जबकि पिता सेना में कर्नल हैं। वान्या ने सीनियर स्टूडेंट्स के साथ तजुर्बा शेयर किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।