30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
प्राइड ऑफ ट्राइसिटी कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के 30 डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। देखिए तस्वीरें।
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
इस कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला की ओर से चंडीगढ़ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से किया गया। इसमें ट्राइसिटी से करीब 150 से ज्यादा डाक्टरों ने शिरकत की। बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मौजूद रहे।
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में प्राइड आफ ट्राइसिटी का सम्मान पाने वालों में 13 डाक्टर चंडीगढ़ से, 8 मोहाली से व पांच डाक्टर पंचकूला से शामिल थे। इसके अलावा लाइफटाइम अचीवमेंट व अन्य अवार्ड से डाक्टरों को सम्मानित किया गया।
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
चंडीगढ़ से वीरांनजलि फाउंडेशन के प्रोजेक्ट नन्हीं जान को संचालित करने वाले डाक्टर संदीप छत्रपाल, फिस्टुला के इलाज में चंडीगढ़ को वर्ल्ड मैप लाने वाले डा. पंकज गर्ग, नेशनल हेल्थ मिशन की डाक्टर संगीता अजय कुमार, चंडीगढ़ के स्कूलों में हेल्थ एजुकेशन के प्रति अवेयनेस जगाने वाली डा. परमज्योति को सम्मानित किया गया।
30 डॉक्टर्स 'प्राइड ऑफ ट्राइसिटी' अवार्ड से सम्मानित, तस्वीरें
जीएमसीएच 32 के मनोचिकित्सक डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर बीएस चवन, पीजीआई चंडीगढ़ के इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के एडिशनल प्रोफेसर डा. संजय बडाडा, आओ गांव चले प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने वाले डाक्टर रमनीक शर्मा, मेडिकल लीगल एक्शन ग्रुप चलाने वाले डाक्टर नीरज नागपाल, गाइनोकोलाजिस्ट डा. जीके बेदी, हार्ट फाउंडेशन की डा. नीरू बाली को सम्मानित किया गया।