फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे से टयूशन लेकर 12वीं की परीक्षा में बैठे विधायक जी, LLB करेंगे

Sat, 23 Apr 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Sat, 23 Apr 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
MLA kulwant bazigar, haryana MLA appearing 12th class exam, haryana MLA news
हरियाणा के विधायक कुलवंत बाजीगर 12वीं की परीक्षा देते हुए - फोटो : अमर उजाला
19 साल पहले 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके विधायक जी इस बार बेटे से टयूशन लेकर 12वीं की परीक्षा में बैठे। कहानी फिल्मी नहीं रियल है। देखिए।

बेटे से टयूशन लेकर 12वीं की परीक्षा में बैठे विधायक जी, LLB करेंगे

MLA kulwant bazigar, haryana MLA appearing 12th class exam, haryana MLA news
हरियाणा के विधायक कुलवंत बाजीगर 12वीं की परीक्षा देते हुए - फोटो : अमर उजाला
ये कहानी है, हरियाणा में गुहला से विधायक कुलवंत बाजीगर की। कुलवंत कैथल पट्टी अफगान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा दे रहे हैं। जानकर हैरानी होगी कि कुलवंत सिंह के बड़े बेटे साहिब सिंह ने भी इसी साल सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी है। छोटे बेटे ने 10वीं का एग्‍जाम दिया है। इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि विधायक जी परीक्षा की तैयारी के लिए अपने बेटे से ही ट्यूशन लेते हैं।
 
बेटे से टयूशन लेकर 12वीं की परीक्षा में बैठे विधायक जी, LLB करेंगे

MLA kulwant bazigar, haryana MLA appearing 12th class exam, haryana MLA news
हरियाणा के विधायक कुलवंत बाजीगर 12वीं की परीक्षा देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विधायक कुलवंत ने बताया कि विधायक बनते ही सरकार ने लैपटॉप दिया था। मुझे चलाना नहीं आता था। जब बच्‍चों से सीखना शुरु किया तो समझ में आने लगा। फिर सोचा कि जब इस उम्र में कंप्यूटर चलाना आ सकता है तो आगे की पढ़ाई क्यों नहीं हो सकती। इसी प्रेरणा के चलते ओपन स्कूल से 12वीं का फार्म भर दिया। विधायक जी परीक्षा देने के लिए छिप छिपा कर सेंटर जाते हैं। मुंह ढककर सेंटर पहुंचते थे, ताकि कोई पहचान न सके। विधायक कहते है कि वे बीए और लॉ की डिग्री हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से टयूशन लेकर 12वीं की परीक्षा में बैठे विधायक जी, LLB करेंगे

MLA kulwant bazigar, haryana MLA appearing 12th class exam, haryana MLA news
हरियाणा के विधायक कुलवंत बाजीगर 12वीं की परीक्षा देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विधायक कुलवंत ने परीक्षा के बाद कहा कि परीक्षा की तैयारियों के लिए उन्हें ज्यादा परेशानियां नहीं हुई। केवल अंग्रेजी एवं हिंदी में तैयारी की ज्यादा जरुरत महसूस हुई। राजनीतिक विज्ञान में परेशानी नहीं आई। इसमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित एमएलए के क्या कार्य हैं। राजनीति से जुड़े सवाल थे। पब्लिक एड में भी ज्यादा दिक्कतें नहीं आई। फिजिकल एजूकेशन का विषय भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसी कारण उन्हें अंग्रेजी विषय को छोड़कर तैयारी में ज्यादा परेशानियां नहीं आईं। 
विज्ञापन

बेटे से टयूशन लेकर 12वीं की परीक्षा में बैठे विधायक जी, LLB करेंगे

MLA kulwant bazigar, haryana MLA appearing 12th class exam, haryana MLA news
हरियाणा के विधायक कुलवंत बाजीगर 12वीं की परीक्षा देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विधायक कुलवंत ने कहा कि उन्होंने राजनीति में बदलते परिवेश के कारण पढ़ाई का फैसला लिया। जिस तरह से सरकार ने पंचायतों में शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है। उसी तरह से भविष्य में कुछ भी फैसला हो सकता है। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने 12वीं करने का फैसला लिया। वे पहले से दसवीं पास हैं। राजनीति में शिक्षा जरुरी है। अब यदि कोई MLA की फुल फॉर्म ही पूछ ले तो विधायक को कम से कम इतना ज्ञान तो होना ही चाहिए कि एमएलए की फुल फॉर्म क्या होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed