फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए वो पुश्तैनी घर, जहां पैदा हुई और पली बढ़ीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
miss world 2017: manushi chhillar patternal house at bahadurgarh
मानुषी छिल्लर का पुश्तैनी घर
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम ​विश्व पटल पर चमकाने वाली मानुषी छिल्लर का पुश्तैनी घर देखिए, यहां वे पैदा हुईं और पली बढ़ी।
miss world 2017: manushi chhillar patternal house at bahadurgarh
मानुषी छिल्लर का पुश्तैनी घर
मानुषी का परिवार मूल रूप से बहादुरगढ़ के बामनौली गांव का है। मानुषी के परिवार का गांव में एक घर आज भी है, जो सालों से बंद पड़ा है। वहीं गांव की मुख्य सड़क पर उनके पुरखों द्वारा बनवाया गया एक मंदिर भी है। करीब 15-20 साल पहले मानुषी के परिवार ने नौकरी पेशे के चक्कर में गांव छोड़ दिया था और दिल्ली जाकर बस गए थे। मानुषी का परिवार काफी समय तक रोहतक की कमल कॉलोनी में रहा।

 
miss world 2017: manushi chhillar patternal house at bahadurgarh
मानुषी छिल्लर का पुश्तैनी घर
अब रोहतक में मानुषी के नाना नानी ही रहते हैं। मानुषी के चाचा और बुआ भी कमल कालोनी में रहते हैं। मानुषी के चाचा डॉ. दिनेश छिल्लर गोहाना के नागरिक अस्पताल में डॉक्टर हैं तो चाची डॉ. ऊषा कटारिया महिला मेडिकल कॉलेज के स्किन डिपार्टमेंट की एचओडी हैं। बड़ी बुआ डॉ. राधिका प्रोफेसर हैं। वे जाट कॉलेज से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss world 2017: manushi chhillar patternal house at bahadurgarh
मानुषी छिल्लर का पुश्तैनी घर
मानुषी के पिता डॉ. मित्रबसु सेंट्रल गर्वमेंट के डीआरडीओ विभाग में मेडिकल ऑफिसर है और माता डॉ. नीलम दिल्ली के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। इन्होंने रोहतक के ही पीजीआईएमएस कॉलेज से डॉक्टरी की। फिर दोनों ने ही एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना। मानुषी छिल्लर तीन भाई-बहन हैं। मानुषी की बड़ी बहन दिवांगना छिल्लर एलएलबी कर रही हैं और भाई 9वीं क्लास में है।

 
विज्ञापन
miss world 2017: manushi chhillar patternal house at bahadurgarh
manushi chhillar - फोटो : facebook
मानुषी की शुरुआती पढ़ाई बंगलौर और दिल्ली में हुई। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पासआउट हैं। मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी बहुत अच्छी हैं। बैले डांस उसका पसंदीदा है। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है, इसलिए हमेशा टॉपर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed