फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज: रैंप पर गीतों के साथ थिरकीं मॉडल्स, इन्होंने जीता खिताब

Sun, 11 Feb 2018 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
miss north india princess 2018 contest, chandigarh finale
Miss North India Princess 2018 - फोटो : अमर उजाला
काला चश्मा जच्चदा है..जच्चदा ए गोरे मुखड़े ते..। जैसे ही यह गाना प्ले हुआ, रैंप पर डांस शुरू हो गया। मौका था डाबर आंवला मिस  नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के चंडीगढ़ राउंड के अंतर्गत किए जाने वाले ऑडिशंस का। जिसका फाइनल राउंड चंडीगढ़ के डीएवी कालेज में किया गया। इस मौके पर करीब डेढ़ सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 
miss north india princess 2018 contest, chandigarh finale
Miss North India Princess 2018
डीएवी कालेज सेक्टर-10 में आयोजित किए गए चंडीगढ़ राउंड के ऑडिशन के दौरान करीब डेढ़ सौ प्रतिभागी शामिल हुए। इससे पहले चंडीगढ़ के अलग अलग वेन्यू पर गर्ल्स के ऑडिशन किए गए थे। जिससे प्रतिभागी गर्ल्स का सेलेक्शन किया गया। चंडीगढ़ के फाइनल राउंड के दौरान डीएवी कालेज का आडिटोरियम पूरी तरह से फुल हो गया था। 
miss north india princess 2018 contest, chandigarh finale
Miss North India Princess 2018
इस दौरान जजों में चीफ मेंटर और ग्रूमिंग एक्सपर्ट अवलीन खोखर, मोना टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आकाश सेतिया और प्रेसीडेंट भरत अग्रवाल, ब्यूटी एक्सपर्ट पैमी कौल, कोरियोग्राफर और प्रोग्राम डायरेक्टर जगनूर अनेजा, शिक्षा विद सुमित दास मौजूद रहे। पहले राउंड के दौरान माडल्स ने रैंप वाक की और दूसरे राउंड के दौरान मॉडल्स को एक गाना दिया गया जिसके ऊपर उनको डांस करना था। हरेक माडल ने शानदार अंदाज में डांस किया। इसके बाद शार्ट लिस्ट की गईं मॉडल्स से परिचय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss north india princess 2018 contest, chandigarh finale
Miss North India Princess 2018
आत्मविश्वास ही जिताएगा आपको : अवलीन
आपका आत्मविश्वास ही आपको जीत दिलाता है। यह कहना है एमएनआईपी 2018 की चीफ मेंटर अवलीन खोखर का। डीएवी कालेज में प्रतिभागियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको नेचुरल ढंग से रैंप पर उतरना चाहिए और अपने अंदर की प्रतिभा को दिखाना चाहिए। जरूरी नहीं है कि अंग्रेजी बोलें, हिंदी में भी बात की जा सकती है और पंजाबी भाषा में भी।
विज्ञापन
miss north india princess 2018 contest, chandigarh finale
Miss North India Princess 2018
 उन्होंने कहा कि प्रतिभागी की प्रतिभा में सभी बातों से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है किस अंदाज में बात की जा रही है और बात करते समय कितना आत्मविश्वास है। अवलीन खोखर ने कहा कि नॉर्थ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मंच है और जिससे नई राहें भी खुल सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed