फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने बताई एक ख्वाहिश, सिर्फ ये शख्स पूरी कर सकता है

Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
miss india manushi chhillar wants to do work with aamir khan
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर ने एक बड़ी ख्वाहिश जाहिर की है। वे अपना एक सपना पूरा करना चाहती हैं और सिर्फ एक शख्स इसे पूरा कर सकता है।
miss india manushi chhillar wants to do work with aamir khan
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर
दरअसल, मानुषी छिल्लर सोमवार को अपनी नानी के घर रोहतक आईं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कई बातें बताईं। इन्हीं में से एक था मानुषी का सपना, जिसे वे पूरा करना चाहेंगी। मानुषी बताती हैं कि उन्हें आमिर खान बहुत पसंद हैं। वे उनके साथ काम करना चाहती हैं, अगर मौका मिले तो। वैसे मानुषी के फेवरेट हीरो रणवीर सिंह और फेवरेट हीरोइन मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा है।
miss india manushi chhillar wants to do work with aamir khan
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर
सोमवार को मानुषी छिल्लर अपने पैतृक गांव बामनोली पहुंची तो पूरा गांव आशीर्वाद देने के लिए उमड़ा। गांव के बुजुर्गों ने मानुषी को चांदी की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद दिया। गांव के बच्चे, बूढ़े, जवान ही नहीं बल्कि महिलाएं भी मानुषी की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा हुए। शाम को जब मानुषी छिल्लर ने गांव की धरती पर पैर रखा तो सभी ने उन्हें पलकों पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss india manushi chhillar wants to do work with aamir khan
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर
गाड़ी से उतरते ही मानुषी पर फूलों की बरसात शुरू हो गई और साथ में सेल्फी का दौर भी। गांव पहुंचते ही मिस इंडिया मानुषी छिल्लर सबसे पहले अपने पूर्वजों द्वारा बनाए गए मंदिर में पहुंची। मानुषी ने यहां पर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। यहां पर मानुषी के साथ उसका पूरा परिवार साथ था। उन्होंने भी मंदिर में पूजा की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें मंदिर के बारे में भी बारीकी से बताया।
विज्ञापन
miss india manushi chhillar wants to do work with aamir khan
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर
इस मौके पर मानुषी छिल्लर ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बारे में हर महिला को जागरूक बनाना जरूरी है। इसलिए मेरा ध्यान महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर है। मैंने ‘शक्ति परियोजना’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके जरिए महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक कर रही हूं, क्योंकि इस मुद्दे को मैं बेहद जरूरी समझती हूं।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed