मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डिनर पार्टी में शामिल हुए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ट्रंप की डिनर पार्टी में पहुंचे मीका सिंह, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण से पहले डिनर पार्टी और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें दुनियाभर से कई नामी हस्तियों को बुलाया गया था। इन्हीं में से एक थे भारत के मशहूर पंजाबी गायक मीका सिंह।
मीका सिंह ने खुद इस आयोजन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ मीका सिंह ने ट्रंप का एक वीडियो भी शेयर किया है।
मीका ने लिखा है कि वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिष्ठित रात्रि भोज में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। यह मेरे लिए गौरव की बात है।
It is a great honour for me to be attending the most prestigious dinner in Washington DC with the president of the U https://t.co/tSb5xmPpDe
बता दें कि लिंकन मेमोरियल में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा था कि हम देश को एकजुट करने जा रहे हैं। हम अमेरिका को उसके लोगों के लिए एक बार फिर महान बनाने जा रहे हैं।