{"_id":"59800c024f1c1b6e348b47cf","slug":"mbbs-course-new-fee-structure-released-by-haryana-govt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MBBS करने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स ध्यान दें, कोर्स की फीस अब इतनी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBBS करने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स ध्यान दें, कोर्स की फीस अब इतनी होगी
Wed, 02 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए पीएमटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़े काम की खबर है। दरअसल कोर्स की नई फीस तय की गई है, जो अब सालाना इतनी होगी।
2 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेजों व निजी गैर सहायता प्राप्त मेडिकल संस्थानों की मनमाफिक फीस वसूली पर नकेल कस दी है। सरकार ने सोमवार को एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस व बीएचएमएस सहित अन्य पाठ्यक्रमों की फीस सीमा निर्धारित कर दी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अनुसार इससेफीस संरचना में एकरूपता आएगी और विद्यार्थियों का वित्तीय शोषण रुकेगा। फीस निर्धारण को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी स्वीकृति दे दी हैं।
3 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए ट्यूशन फीस व विकास शुल्क 10 लाख रुपये वार्षिक और एनआरआई विद्यार्थियों के लिए आरंभिक फीस 1.10 लाख यूएस डॉलर होगी। अभी निजी मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों से अपनी सुविधानुसार एवं मनमर्जी से फीस वसूल रहे थे। निजी विश्वविद्यालयों एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों को भी हरियाणा निजी मेडिकल संस्थान के दाखिला, फीस एवं रखरखाव एवं शैक्षणिक मानक अधिनियम 2012 के अधीन लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए टयूशन फीस 2.80 लाख वार्षिक व एनआरआई विद्यार्थियों की आरंभिक फीस 44 हजार यूएस डॉलर, बीएएमएस और बीएचएमएस के लिए 1.50 लाख रुपये वार्षिक व 15 प्रतिशत एनआरआई विद्यार्थियों के लिए 25 हजार यूएस डॉलर निर्धारित की गई है। बीपीटी, एमपीटी, बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 60 हजार रुपये व 15 प्रतिशत एनआरआई विद्यार्थियों के लिए 15 हजार यूएस डॉलर फीस रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
कॉलेज स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 75 हजार वार्षिक व 15 प्रतिशत एनआरआई विद्यार्थियों के लिए 15 हजार यूएस डॉलर फीस निर्धारित की गई है। इनमें बीपीटी एव एमपीटी को छोड़कर बाकी सभी कोर्स में फीस की वार्षिक वृद्धि 5 फीसदी हो सकेगी। वहीं प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों और निजी गैर सहायता प्राप्त मेडिकल संस्थानों से अब 10 करोड़ रुपये का बांड भरवाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।