कुंपवाड़ा में हुए मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पत्नी ने कहा है कि पाकिस्तान को खत्म कर देना चाहिए, ताकि रोज-रोज काली दिवाली ना मनानी पड़े।
2 of 9
शहीद मनदीप के गांव में नहीं मनाई जाएगी दीवाली
पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के हमले में कुरुक्षेत्र के गांव अंतेहड़ी निवासी मनदीप सिंह शहीद हो गए। एक सप्ताह के अंदर जिले के दूसरे जवान ने देश की रक्षा करते अपनी शहादत दी है। मनदीप 17 सिख रेजिमेंट में सिपाही पद पर तैनात थे। कुंपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में शुक्रवार शाम सीमा पार से हुए हमले में डटकर मुकाबला करने के बाद आखिर मनदीप शहीद हो गए।
3 of 9
कुंपवाड़ा में हुए मुठभेड़ में शहीद हुए मनदीप सिंह
मनदीप सिंह के शहीद होने की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गम में डूबी शहीद की पत्नी प्रेरणा ने कहा कि पाक पर हमला कर एक ही बार में खत्म कर देना चाहिए, ताकि रोज-रोज काली दिवाली न माननी पड़े। पाकिस्तान की हरकतों पर आक्रोशित शहीद के भाई ने एक सिर के बदले दस सिर लाने को कहा।
4 of 9
शहीद मनदीप सिंह का रोता-बिलखता परिवार
पूरा गांव दिवाली की खुशियों में डूबा था, लेकिन गांव के लाड़ले के शहीद होने की खबर मिलते ही मातम छा गया। परिजनों को सांत्वना देने के लिए सुबह ही ग्रामीणों का तांता लग गया। पुलिस और प प्रशासन के भी आलाधिकारी पहुंचे। मनदीप के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार रविवार को होगा।
5 of 9
शहीद मनदीप सिंह का रोता-बिलखता परिवार
अंतेहड़ी निवासी मनदीप करीब 7 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल वे सिपाही के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी प्रेरणा हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। प्रेरणा ने कहा उसे अपने पति की शहादत पर गर्व है। पाकिस्तान ने जिस ढंग से बर्बरता की है कि भारत को इसका जवाब देना चाहिए।