{"_id":"6399a265ca67e25cfb3c3ee6","slug":"man-suffers-heart-attack-while-driving-car-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक का खौफनाक वाकया: कार चलाते वक्त शख्स को पड़ा दिल का दौरा, पत्नी व बेटी भी थी साथ, जानें हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक का खौफनाक वाकया: कार चलाते वक्त शख्स को पड़ा दिल का दौरा, पत्नी व बेटी भी थी साथ, जानें हाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्ट अटैक आने के बाद कार रेलिंग से टकराई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के हलवारा से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां गाड़ी चला रहे शख्स को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर नीचे उतर गई। कार चालक की पहचान नवतेज सिंह हनी के रूप में हुई है। वह शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के महा सचिव हैं।
2 of 5
मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह कार चलाते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा और लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर जगरांव स्थित पहलवान ढाबा के समीप उनकी कार बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरी। दुर्घटना के समय उनकी फॉर्चूनर कार में पत्नी और बेटी भी मौजूद थी लेकिन सभी की जान बच गई। हनी को गंभीर और पत्नी व बेटी को मामूली चोट आई है।
3 of 5
बेकाबू कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरमुख सिंह घुमाण ने बताया कि उनके भाई नवतेज सिंह मोगा अस्पताल से अपनी ईसीजी करवाने के बाद पत्नी व 17 वर्षीय बेटी के साथ अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से लुधियाना के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। गाड़ी वह खुद चला रहे थे। जैसे ही वह पहलवान ढाबा के नजदीक पहुंचे तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और कार बेकाबू होकर फुटपाथ से टकराती हुई सड़क की दूसरी तरफ जाकर पुल की रेलिंग से टकरा कर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
भाई नवतेज सिंह हनी, भाभी और भतीजी को चोट आई है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है और लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस स्टैंड पुलिस चौकी के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि हादसा कार चालक नवतेज सिंह को हार्ट अटैक आने के कारण हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
नवतेज सिंह हनी को काफी चोट आई है जबकि उनकी पत्नी और बच्ची को मामूली चोट लगी है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के महासचिव नवतेज सिंह हनी का पैतृक गांव लुधियाना का सहौली है लेकिन वे पिछले लंबे समय से मोगा में रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।