आमिर खान की मूवी 'दंगल' के रियल बापू महावीर फौगाट ने अपनी बेटियों को लेकर बड़ा खुलासा किया। साथ ही एक ख्वाहिश भी जाहिर की।
2 of 8
फोगट सिस्टर्स
- फोटो : स्कूप व्हूप
महावीर फौगाट रविवार को परिवार संग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जब बेटियों के खेलने कूदने की उम्र थी, उन्होंने उन्हें कुश्ती के गुर सीखाने शुरू कर दिए थे। बेटियों ने भी मेरे सपने को पूरा किया। इस मेहनत और लगन का परिणाम आप सभी के सामने है। आमिर खान की दंगल में ये पूरी कहानी बखूबी दिखाई गई है।
3 of 8
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
महावीर फौगाट ने बताया कि जब वह बेटियों को कुश्ती के लिए तैयार कर रहे थे तो गांव वालों के साथ-साथ उनके पिता ने काफी आलोचना की और कई बार मना भी किया। यह भी कहा गया कि लड़कियों को कुश्ती के दौरान कहीं चोट लग गई तो शादी कैसे होगी, लेकिन मैंने ठान ली थी, जिसे बेटियों ने कर दिखाया। मुझे गीता और बबीता पर गर्व है। महावीर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेल के कई बड़े कदम उठाएं हैं, जो गौरव की बात है।
4 of 8
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में महावीर फौगाट
पहलवान महावीर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल की मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। मेरी ख्वाहिश एक एकेडमी बनाने की है, जहां प्रदेशभर के खिलाड़ियों को खेल बारीकी सिखाई जाएं और अत्याधुनिक सुविधाएं मिलें। खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बुनियादी सुविधाओं का होना जरूरी है। 12 साल के संघर्ष के बाद बेटियों ने सपने को पूरा किया है।
5 of 8
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
मूवी दंगल में आमिर खान पर फिल्माए गए एक गीत बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है... से द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फौगाट सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मां-बाप की ओर से दी जाने वाली शिक्षा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमेशा अहम साबित होती है। ऐसे में यह हानिकारक नहीं है, हां इस गाने को सुनकर थोड़ी हंसी जरूर आती है।