{"_id":"5f3b6ef08ebc3e3d152a9144","slug":"made-in-india-drone-will-secure-line-of-actual-control-in-leh-ladakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एलएसी पर तैनात होंगे हथियार उठाने का दम रखने वाले ड्रोन, शुरू हुआ ट्रायल, क्यों जरूरी है जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएसी पर तैनात होंगे हथियार उठाने का दम रखने वाले ड्रोन, शुरू हुआ ट्रायल, क्यों जरूरी है जानिए
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:14 PM IST
सार
15 दिन का ट्रायल शुरू, 30 अगस्त तक जारी रहेगा
ड्रोनों में होगी भार उठाकर ले जाने की क्षमता होगी
आर्मी डिजाइन ब्यूरो करा रहा स्वदेशी ड्रोन का डेमोंस्ट्रेशन
डीआरडीओ की मदद से तैयार किए गए हैं ड्रोन
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) की निगेहबानी और कड़ी करने के इरादे से अब यहां ड्रोन की तैनाती करने का फैसला लिया गया है। यह ड्रोन पूरी तरह से स्वदेशी होंगे।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
आर्मी डिजाइन ब्यूरो की देखरेख में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों की मदद से एलएसी पर निगरानी के लिए स्वदेशी ड्रोन तैयार किए गए हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार, इन ड्रोन को अब 15 दिन तक एलएसी एरिया में ट्रायल के लिए भेज दिया गया है। विशेषज्ञों की निगरानी में यहां चीन बॉर्डर एरिया में इनका ट्रायल 30 अगस्त तक जारी रहेगा।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
इन स्वदेशी ड्रोन की खास बात यह कि ये ड्रोन सिर्फ बॉर्डर एरिया पर निगरानी मात्र के लिए नहीं हैं, बल्कि हथियार उठाने का दम भी इनमें होगा। इसका मतलब ये है कि इन ड्रोन को जरूरत पड़ने पर हथियारों से भी लैस किया जा सकेगा। इसके लिए इन्हें लोड कैरिंग यानी भार उठाने की क्षमता के साथ तैयार किया गया है। छोटे होने के बावजूद ये ड्रोन काफी दम रखते हैं। इसे न केवल एरिया को सर्विलांस करने की क्षमता के साथ तैयार किया गया है, बल्कि इसे खास विशेषताओं के साथ यूनिबॉडी बायोमिमेटिक डिजाइन भी दिया गया है। जिसमें हथियारों को लोड कर ले जाने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
ये ड्रोन एलएसी पर हर तरह की मौसम संबंधी चुनौतियों को झेलने व उसमें ढलकर काम करने की क्षमता के साथ तैयार किए गए हैं। सेना और विशेषज्ञों की निगरानी में लेह स्थित बॉर्डर एरिया में इन स्वदेशी ड्रोन का ट्रायल लेते हुए देखा जाएगा कि ड्रोन इस दुर्गम एरिया में अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर पा रहे हैं या नहीं। सफल डेमोंस्ट्रेशन के बाद ड्रोन 30 अगस्त के बाद एलएसी एरिया में तैनात कर दिए जाएंगे। इसके साथ-साथ लेह में कुछ और रक्षा उत्पाद विनिर्माण इकाइयों को भी बुलाया गया है, जो विभिन्न सुरक्षा संबंधी उपकरणों का यहां प्रदर्शन करेंगी। ये सुरक्षा उपकरण भी एलएसी की सुरक्षा के लिहाज से सेना के लिए मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
दरअसल, चीन के साथ चल रहे विवाद का अभी तक पटाक्षेप नहीं हुआ है। एलएसी एरिया में अभी भी चीनी सेनाएं और कैंप सक्रिय हैं। हजारों चीनी सैनिक हाईटेक हथियारों के साथ एलएसी के दूसरी तरफ तैनात हैं। इससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में भारतीय सेना को भी अपनी खास रणनीति के साथ एएलसी पर और सजग रहना होगा, क्योंकि यहां सेना के लिए वर्तमान स्थिति अभी तनावग्रस्त और अधिक चौकस रहने वाली है। इसी के मद्देनज़र ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके भारतीय सेना एएलसी पर निगरानी रखने के साथ-साथ खुफिया जानकारी हासिल कर सकेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।