कांग्रेस नेता को किडनेप करके मार डाला, शव कार में छोड़ा
कांग्रेसी नेता और सराफा कारोबारी डॉ. राजिंदर कुमार वर्मा को अगवा करके हत्या कर दी गई। शव कार से बरामद हुआ। तस्वीरों में मामला।
कांग्रेस नेता को किडनेप करके मार डाला, शव कार में छोड़ा
घटना पंजाब के लुधियाना की है। मामले में पुलिस ने चारों कातिलों समेत कारोबारी से लूटे सोने के आभूषण, रिवाल्वर एवं कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। जगरांव एसएसपी दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जालंधर रेंज के आईजी अर्पित शुक्ला ने इस अपहरण एवं कत्ल कांड का खुलासा किया।
कांग्रेस नेता को किडनेप करके मार डाला, शव कार में छोड़ा
इस कांड को अंजाम देने वालों में वरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ मीता, दर्शी, बुल्लां शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 118 जोड़ी कान के आभूषण, 12 सोने की चेन, लाइसेंसी रिवाल्वर, कत्ल करने में उपयोग किया गया दातर, वरना कार, मोटरसाइकिल एवं रिवाल्वर भी बरामद किया गया है।
कांग्रेस नेता को किडनेप करके मार डाला, शव कार में छोड़ा
आईजी जालंधर रेंज अर्पित शुक्ला का कहना है कि शव की जांच में पता चला कि बदमाशों ने तेजधार हथियारों से डॉ. वर्मा के हाथ पैर, पेट एवं सिर पर वार किए थे। बदमाश उनका लाइसेंसी रिवाल्वर भी ले गए, जिसके चार कारतूस कार से बरामद किए गए। कार की सीट के नीचे से एक लाख रुपया एवं कुछ सोना भी पुलिस से बरामद किया गया है।
कांग्रेस नेता को किडनेप करके मार डाला, शव कार में छोड़ा
आईजी अर्पित शुक्ला ने कहा कि आरोपी गुरमीत सिंह ने दो साल पहले भी लूट की नियत से डॉ. वर्मा को घेर कर गाड़ी में रखा बैग छीन लिया था और फरार हो गया था। वह बैग खाली था, इसलिए डा. वर्मा ने कोई कार्रवाई नहीं कराई थी। पुलिस को यह जानकारी डा. वर्मा के बेटे मोहित वर्मा ने दी।