फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्तन धो रहा ये व्यक्ति लंदन का मेयर है, अपनी सादगी से सभी को किया इंप्रैस

Thu, 07 Dec 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 07 Dec 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
London Mayor Sadiq Khan Visit Golden Temple
London Mayor Sadiq Khan - फोटो : अमर उजाला
लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में श्रद्धालु बनकर पहुंचे। भले ही उनके लिए वीवीआईपी इंतजाम थे लेकिन उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ जहां पहले लंगर की सेवा की वहीं बाद में लंगर छका। 
London Mayor Sadiq Khan Visit Golden Temple
London Mayor Sadiq Khan - फोटो : अमर उजाला
बर्तन घर की सेवा करते हुए उन्होंने एसजीपीसी के सदस्यों से जानकारी ली कि यहां पर कितने श्रद्धालुओं के लिए रोजाना लंगर तैयार किया जाता है। यही नहीं उन्होंने ब्लू स्टार के दौरान चली गोलियों के निशान भी देखे। एसजीपीसी द्वारा दिए श्री दरबार साहिब के मॉडल को श्रद्धा के साथ चूमा, परिक्रमा करने से पहले झुककर उन्होंने नमन किया।
London Mayor Sadiq Khan Visit Golden Temple
London Mayor Sadiq Khan - फोटो : अमर उजाला
सादिक खान पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे तो वो एक टक देखते रह गए। संगत के साथ जब वह लंगर छक रहे थे तो बगल बैठे एसजीपीसी सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका के साथ बीच-बीच में श्री दरबार साहिब को लेकर बातचीत करते हुए जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
London Mayor Sadiq Khan Visit Golden Temple
London Mayor Sadiq Khan - फोटो : अमर उजाला
सादिक खान करीब 45 मिनट श्री दरबार साहिब रहे। श्री दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे यहां आने का सुअवसर मिला। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैं भारत और पाकिस्तान में संयुक्त तौर पर दौरे पर हूं और भारत-पाकिस्तान के साथ-साथ ब्रिटिश हुकूमत के बीच बेहतर तालमेल व व्यापार बढ़े यह मेरे दौरे का मकसद है।
विज्ञापन
London Mayor Sadiq Khan Visit Golden Temple
London Mayor Sadiq Khan - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंदन के मेयर सादिक खान द्वारा जलियांवाला बाग नरसंहार को लेकर ब्रिटिश हुकूमत द्वारा माफी मांगने का स्वागत करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि यूके का एक प्रतिनिधित्व सदस्य यह बात कर रहा है। ब्रिटिश हुकूमत जलियांवाला बाग नरसंहार को लेकर माफी मांगता है तो यह पंजाब ही नहीं देश के लिए खुशी की बात होगी और नरसंहार में मारे गए परिवारों के दर्द पर मरहम होगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को मीडिया से बात करते हुए यह शब्द कहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed