{"_id":"5ce0fe40bdec22072d1b92e7","slug":"lok-sabha-elections-2019-celebrity-voters-in-chandigarh-lok-sabha-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मिल्खा सिंह और दिग्गज नेताओं व नामी कलाकारों ने किया मतदान, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मिल्खा सिंह और दिग्गज नेताओं व नामी कलाकारों ने किया मतदान, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान के लिए सुबह से ही लोग अपने घरों से निकल पड़े। शहर में लंबी-लंबी कतार में लोग खड़े रहे। इस दौरान कई दिग्गज नेता और सेलीब्रेटी भी लाइन पर लगे दिखे...
2 of 6
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में कई कलाकारों, राजनेताओं और सिंगरों ने परिवार सहित पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। मोहाली के फेज-7 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने अपने परिवार सहित पहुंचकर मतदान किया। सेक्टर-71 स्थित पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाबी सिंगर हरभजन मान ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि वह मतदान के लिए शनिवार रात को मोहाली पहुंचे थे। हाउसफैड फेज-10 में पंजाबी कलाकार कर्मजीत अनमोल ने मतदान किया।
3 of 6
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
फेज-1 शास्त्री मॉडल स्कूल में भजन मदन शौंकी ने मतदान किया। फेज-1 में पंजाबी सिंगर गुरकिरपाल सूरापुरी ने परिवार सहित मतदान किया। लोकसभा हलका संगरूर से आप उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली के फेज-3बी1 स्थित पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया। वहीं, कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने परिवार सहित मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया। मोहाली के मेयर कुलवंत सिंह ने सेक्टर-71 के एक निजी स्कूल में किया मतदान।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल ने सेक्टर 28 सी में गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में बने बूथ नंबर 228 पर मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 6
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर
चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने मतदान किया। इस दौरान उनके साथ पति अभिनेता अनुपम खेर मौजूद रहे। अनुपम खेर पिछले कई दिनों से किरण खेर के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।