{"_id":"5ce695d8bdec220742621e47","slug":"lok-sabha-chunav-2019-result-aap-candidate-bhagwant-mann-sangrur-lok-sabha-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब का वो 'कॉमेडी किंग' जिसने बचा ली केजरीवाल की लाज, जीत दर्ज करने वाला इकलौता सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का वो 'कॉमेडी किंग' जिसने बचा ली केजरीवाल की लाज, जीत दर्ज करने वाला इकलौता सांसद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगरूर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराया है। मान ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को एक लाख से अधिक मतों से मात दी है। मतगणना के पहले चरण से ही भगवंत मान अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों और अकाली-भाजपा के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा से आगे रहे।
2 of 5
भगवंत मान
- फोटो : File Photo
अंतिम चरण की मतगणना तक मान लीड बनाए हुए थे। भगवंत मान ने केवल सिंह ढिल्लों को 1,9,642 वोट के अंतर से हराकर जीत हासिल की। कुल 11,02353 मतों में से भगवंत मान को 4,12,201, कांग्रेस प्रत्याशी केवल ढिल्लों को 3,02,529 मत मिले जबकि अकाली-भाजपा प्रत्याशी परमिंदर सिंह ढींढसा को 2,62,622, अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान को 48,234 और पीडीए के जस्सीजसराज को 20,016 वोट ही मिले। इसके अलावा 6426 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया।
3 of 5
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
संगरूर में भगवंत मान की छवि अच्छी मानी जाती है। संगरूर पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सबसे मजबूत सीट है। वहीं ढींढसा को इस बार पिता का साथ नहीं मिल रहा है। बोलने की शैली से काफी प्रभावित करते हैं। संसद में काफी मुद्दे उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भगवंत मान
- फोटो : ANI
संगरूर में इनकी छवि काफी अच्छी मानी जाती है। लेकिन भगवंत क्षेत्र के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला पाए हैं। वहीं लोगों की कई मांगें अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। भगवंत मान को मई 2017 में आप पंजाब का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि उन्होंने 16 मार्च 2018 को इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
सांसद भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
वजह बना पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगना। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले फिर उन्हें आम आदमी पार्टी पंजाब की कमान सौंपी गई थी। 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले में जन्मे भगवंत मान रियलिटी शो ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में देशभर में पहचान पाने के बाद 2011 में मनप्रीत सिंह बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में आकर सक्रिय राजनीति में आए थे। वे 2012 में लहरागागा से विधानसभा सीट नहीं जीत पाए लेकिन जब मार्च 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2014 से वे लोकसभा सदस्य हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।