फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रतिष्ठा बरकरार, पटियाला से पत्नी परनीत कौर जीतीं

Fri, 24 May 2019 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election result 2019, Patiala lok sabha seat, congress candidate Preneet Kaur profile
कैप्टन अमरिंदर सिंह, परनीत कौर - फोटो : अमर उजाला

पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर ने एक लाख 62 हजार 718 वोट से जीत हासिल की। परनीत को पांच लाख 32 हजार 27 वोट मिले। उन्होंने अकाली-भाजपा के गठबंधन उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा को हराया। रखड़ा को तीन लाख 69 हजार 309 वोट मिले थे। जबकि नवां पंजाब पार्टी के डा. धर्मवीर गांधी को एक लाख 61 हजार 645 और आम आदमी पार्टी की नीना मित्तल को 56 हजार 877 वोट मिले। गौरतलब है कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में 11 हजार 110 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।

Lok sabha election result 2019, Patiala lok sabha seat, congress candidate Preneet Kaur profile
Capt Amarinder Singh - फोटो : ANI

परनीत कौर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। वह पंजाब के पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। पटियाला उनकी गृह सीट मानी जाती है। हालांकि 2014 में आप प्रत्याशी धर्मवीर गांधी ने परनीति कौर को हरा दिया था। लेकिन ठीक पांच साल बाद उन्होंने अपने हार का बदला भी ले लिया।

Lok sabha election result 2019, Patiala lok sabha seat, congress candidate Preneet Kaur profile
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला

इस सीट को कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। बता दें कि परनीति कौर इससे पहले तीन बार इसी सीट से साल 1999, 2004 और 2009 में परनीत कौर संसद पहुंच चुकी हैं। 15 वीं लोकसभा में कांग्रेस में सरकार में परनीत कौर को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया था। परनीत कौर का जन्म हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha election result 2019, Patiala lok sabha seat, congress candidate Preneet Kaur profile
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला

पटियाला लोकसभा सीट से परनीत कौर अपने प्रतिद्वंदी सुरजीत सिंह रखड़ा को बड़े अंतर से शिकस्त दी है। पटियाला लोकसभा सीट से जीत दर्ज करते हुए परनीत कौर ने कहा कि यहां के लोगों के प्यार व विश्वास ने उन्हें जिताया है।

विज्ञापन
Lok sabha election result 2019, Patiala lok sabha seat, congress candidate Preneet Kaur profile
Capt Amarinder Singh & Rahul Gandhi

इसके लिए वह लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हैं। अमर उजाला से बात करते हुए परनीत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नौजवानों को रोजगार दिलाना रहेगा। पूरे पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का जलवा बरकरार है। कांग्रेस का सबसे बेहतर प्रदर्शन पंजाब में चल रहा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed