{"_id":"5c991957bdec2213f80166ce","slug":"lok-sabha-2019-sapna-chaudhary-meets-bjp-delhi-president-manoj-tiwari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक करियर को लेकर सपना चौधरी एक अप्रैल को करेंगी बड़ा खुलासा, मां ने कहा- लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक करियर को लेकर सपना चौधरी एक अप्रैल को करेंगी बड़ा खुलासा, मां ने कहा- लड़ेगी चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस में शामिल होने के इनकार के चंद घंटों बाद ही हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की। उधर, सपना चौधरी की मां नीलम ने सोमवार को फिर दावा किया कि उनकी बेटी मौका मिलने पर यूपी से ही चुनाव लड़ेगी न कि हरियाणा से।
2 of 5
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी
- फोटो : ट्विटर
सपना अपने राजनीतिक करियर को लेकर 1 अप्रैल को मीडिया के सामने खुलासा करेगी। सपना की मां नीलम ने कहा कि फिलहाल सपना एक हिंदी गाने की शूटिंग के सिलसिले में व्यस्त है। उम्र के लिहाज से वह दो साल चुनाव नहीं लड़ सकती। उन्होंने कहा कि अभी सपना किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रही है।
3 of 5
मनोज तिवारी और सपना चौधरी
- फोटो : twitter
वहीं, मनोज तिवारी ने सपना चौधरी से मुलाकात की पुष्टि की है। इस मुलाकात के बाद से राजनीतिक गलियारों में फिर से नए समीकरण के कयास लगाए जा रहे हैं। हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक दिन में ही बाय-बाय कहने से भले ही भाजपा ने मोर्चा मार लिया, लेकिन अब उसके समर्थक असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर समर्थकों की आपत्तिजनक टिप्पणियों से भाजपा के नेता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
उनका कहना है कि सपना एक कलाकार हैं और उनके खिलाफ टिप्पणियां करना गलत है। दरअसल, सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बाद भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें व कांग्रेस को आडे़ हाथ लिया था। अब सपना के भाजपा में आने की खबरों के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली है। हालांकि भाजपा नेता सपना को कांग्रेस से दूर करने को बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : social media
कलाकार के नाते मिला सपना से : मनोज तिवारी
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सपना चौधरी एक अच्छी कलाकार हैं और कलाकार होने के नाते ही उनसे मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक अच्छी खबर देने वाले हैं। उनका इशारा संभवत: सपना को भाजपा में शामिल कराने को लेकर था। दूसरी ओर, सपना ने हालांकि भाजपा में शामिल होने के मसले पर कुछ नहीं कहा, लेकिन मनोज तिवारी के साथ-साथ प्रियंका गांधी की भी तारीफ कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।