पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजार मूंगफली, रेवड़ी और पतंगों से पटे पड़े हैं। गली-गली ढोल की थाप पर जश्न मनाया जा रहा है। शहर के बाजारों में खूब रौनक है। लोग पतंगबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इकट्ठा होकर लोहड़ी का त्योहार उत्साह से मनाया। सैकड़ों विद्यार्थी स्टूडेंट सेंटर में इकट्ठा हुए और लोहड़ी की आग जलाकर जश्न मनाया।
चंडीगढ़ में लोहड़ी की धूम: पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर में उमड़ी भीड़...गिद्दा, भंगड़ा और डाली बोलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 13 Jan 2026 05:07 PM IST
सार
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में लोहड़ी की धूम मची है। घर, गली और संस्थानों में भी त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी में सैकड़ों स्टूडेंट्स इकट्ठा हुए और लोहड़ी की आग जलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन