{"_id":"5a8535984f1c1b2d068b6b9d","slug":"liquor-wine-langar-on-road-in-patiala-on-maha-shivratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब बीच सड़क लग गया शराब का लंगर, पेट पकड़कर हंसेंगे लोगों का हाल देखकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब बीच सड़क लग गया शराब का लंगर, पेट पकड़कर हंसेंगे लोगों का हाल देखकर
Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पटियाला में शराब का लंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाशिवरात्रि के दिन बीच सड़क शराब का लंगर लगाया गया। उसके बाद लोगों का जो हाल हुआ, देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट पोट हो जाएंगे, तस्वीरें...
2 of 6
पटियाला में शराब का लंगर
पंजाब के पटियाला में महाशिवरात्रि पर मंगलवार को कोतवाली थाने से कुछ दूरी पर अदालत बाजार में भगवान शिव की शोभायात्रा के स्वागत के लिए शराब का लंगर लगाया गया। शरारती तत्वों ने सरेआम खुले बाजार में स्टाल लगाकर शराब बांटी और खुद भी पी। जब सोशल मीडिया पर इस लंगर की वीडियो वायरल हो गई, तो विभिन्न हिंदू संगठन भी इसके विरोध में मैदान में उतर आए।
3 of 6
पटियाला में शराब का लंगर
इसके बाद पुलिस ने कोतवाली थाने में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। शिवसेना बाल ठाकरे पंजाब के प्रधान हरीश सिंगला ने कहा कि 13 फरवरी को शहर में ही नहीं पूरे देश में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहरवासियों ने पूरी श्रद्धा और भावना से जगह-जगह पर लंगर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पटियाला में शराब का लंगर
अदालत बाजार में कुछ शरारती तत्वों ने शराब का लंगर लगा दिया। इन शरारती तत्वों ने यह गलत काम कर सभी शहर वासियों और शिव भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। सिंगला ने कहा कि सरेआम बाजार में स्टाल पर शराब चलती रही और पटियाला पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जो पुलिस तक भी पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 6
पटियाला में शराब का लंगर
सिंगला ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जानकारी एसएचओ कोतवाली थाना राहुल कौशल को दी। शिव सेना की टीम ने पहरा लगाकर कानूनी तरीके से आरोपियों को पकड़वाने की कोशिश भी की। वहीं एसएचओ कोतवाली को लगातार सूचना देने पर उन्होंने कोई पुलिस पार्टी मौके पर नहीं भेजी। सिंगला ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो शिव सेना अपने स्टाइल में आरोपियों को सजा देगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।