फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीमः आगे भी आसान नहीं होगी जिंदगी, 3 केस और जिन पर फैसला आना है अभी

Sat, 19 Jan 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 19 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment to Gurmeet Ram Rahim in chhatrapati murder case
राम रहीम
एक केस में 20 साल की सजा, दूसरे में उम्रकैद, लेकिन राम रहीम की जिंदगी आगे भी आसान नहीं होगी। क्योंकि तीन केस और हैं, जिन पर अभी फैसला आना बाकी है।
life imprisonment to Gurmeet Ram Rahim in chhatrapati murder case
राम रहीम - फोटो : self
साध्वियों के साथ यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में फैसला आ चुका है। दोनों मामलों में डेरामुखी समेत अन्य अनुयायियों को दोषी करार देकर सजा सुना दी गई है। छत्रपति हत्याकांड में तो भले ही डेरामुखी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, लेकिन डेरामुखी पर अभी और कानूनी शिकंजा कसेगा।
life imprisonment to Gurmeet Ram Rahim in chhatrapati murder case
राम रहीम - फोटो : SELF
दरअसल, कुछ मामले और हैं, जिसमें डेरामुखी आरोपी है। हालांकि बचाव पक्ष के पास अभी इस उम्रकैद की सजा को ऊपरी अदालत में चुनौती देने का विकल्प शेष है। लेकिन अन्य मामलों में भी यदि फैसला डेरामुखी के खिलाफ आता है, तो उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
life imprisonment to Gurmeet Ram Rahim in chhatrapati murder case
Ram Rahim - फोटो : File Photo
छत्रपति हत्याकांड के अतिरिक्त डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या का मामला भी सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहा है। इस केस में तमाम गवाही पूरी हो चुकी है। 19 जनवरी को बहस शुरू हो रही है। उम्मीद है इस केस में भी जल्द फैसला आएगा, क्योंकि इस केस में भी डेरामुखी मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
life imprisonment to Gurmeet Ram Rahim in chhatrapati murder case
Ram Rahim singh
इसके अलावा डेरामुखी पर एक और गंभीर केस सीबीआई अदालत में विचाराधीन है। डेरामुखी पर आरोप है कि उन्होंने अध्यात्म का सहारा लेते हुए डेरे के करीब 400 साधुओं को नपुंसक बनाया है। इस मामले में सीबीआई द्वारा विशेष कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है और केस में अभी सुनवाई चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed