फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां हॉकी का ककहरा सीख इस खिलाड़ी ने देश को दिलाया वर्ल्ड कप

Mon, 19 Dec 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Dec 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
Learn the ABC of hockey player given the country's World Cup
गुरजंट सिंह - फोटो :

भारत ने 15 साल बाद जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी का खिताब जीतने में कामयाबी पाई।  भारतीय टीम ने फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से दी मात दी। वर्ल्ड कप का  फाइनल लखनऊ में खेला गया। इस जीत में चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के ट्रेनी गुरजंट सिंह ने अहम भूमिका निभाई। वहीं भारतीय टीम केकप्तान हरजीत सिंह कुराली के पास के गांव के रहने वाले हैं।

Learn the ABC of hockey player given the country's World Cup
गुरजंट सिंह

भारत को 15 साल बाद जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी का खिताब जीतने पर पूर्व ओलंपियन  बलबीर सिंह सीनियर ने बधाई दी है। फाइनल मैच में भारत की ओर से दोनों गोल मैच के पहले हाफ में दागे गए।  गुरजंट सिंह ने मैच के 8वें मिनट में भारतीय टीम के लिए पहला गोल किया।  सिमरनजीत सिंह ने 22वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। बेल्जियम ने मैच के 78वें मिनट में अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल दागा।

Learn the ABC of hockey player given the country's World Cup
गुरजंट सिंह

जीत के बाद हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर ने कहा कि ‘इस जीत से मुझे सुखद आनंद मिला है। मैं भारतीय टीम केहर सदस्य, कोच और स्पोर्टिंग स्टाफ को दिल से बधाई देता हूं। यह टीम केहर सदस्य की कड़ी मेहनत का फल है। मैं इस युवा टीम के प्रदर्शन को देखते हुए आशा कर सकता हूं कि भारतीय टीम अगले ओलंपिक में देश को पहचान दिलाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Learn the ABC of hockey player given the country's World Cup
गुरजंट सिंह

शहर की अकादमी की ट्रेनी
 भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले गुरजंट सिंह सेक्टर 42 स्थित  हॉकी अकादमी के प्रोडक्ट हैं। अकादमी के कोच गुरमिंदर सिंह ने बताया कि गुरजंट जब 11 वर्ष के थे तो 2005 में उन्होंने यहां की अकादमी ज्वाइन की थी। वह 2011 तक इस अकादमी के अहम सदस्य रहे। जिसने अपनी टीम को नेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जितवाने में अहम भूमिका निभाई। गुरमिंदर केअनुसार ‘आज मुझे खुशी है कि मेरे ट्रेनी ने देश का नाम रोशन किया है।’

विज्ञापन
Learn the ABC of hockey player given the country's World Cup
गुरजंट सिंह

हमारा एक ही लक्ष्य था कि हमें यह कप जीतना है। इसके लिए हमने कड़ी मेहनत की थी और हमने कर दिखाया। -गुरजंट सिंह, हॉकी खिलाड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed