21 पंजाब रेजिमेंट के तीन सपूत बरनाला के गांव कर्मगढ़ के सिपाही अमरदीप सिंह, मानसा के गांव हाकम वाला के सिपाही प्रभजोत सिंह और कस्बा कलानौर के गांव दबुर्जी के 24 वर्षीय सिपाही प्रगट सिंह 25 अप्रैल को सियाचिन में बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए थे। अमरदीप सिंह और प्रभजोत सिंह तूफान की चपेट में आने से शहीद हो गए थे, जबकि सिपाही प्रगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एयरलिफ्ट कर चंडीगढ़ स्थित सेना के कमांड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दो दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और शनिवार को वह शहीद हो गए। रविवार को मातृ दिवस के दिन सिपाही प्रगट सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा तो मां सुखविंदर कौर, बहन किरणदीप व अमनदीप की करुणामयी सिसकियां देख सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जज्बे की तस्वीरें: मातृ दिवस पर मां ने शहीद बेटे को दिया कंधा, बिलखते देख हर आंख हो गई नम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 May 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन