हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि 3 साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लगे, लेकिन बिल्कुल सच है।
2 of 8
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
तीन साल तक वो लगातार कोशिश करते हैं कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी।
ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं।
तीन साल तक यही चलता रहा। लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया। लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले।
5 of 8
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवराज सोशल मीडिया में हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए। हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली। यहां भी हेजल ने तीन महीने बाद युवराज का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया था। दोनों में धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई।