फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें किसान परेड के अजब-गजब रंग, बुजुर्ग बना दूल्हा, फूलों से सजीं ट्रैक्टर-ट्रालियां

Tue, 26 Jan 2021 03:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan News: See the unique photos of Kisan Tractor parade
किसानों की ट्रैक्टर परेड। - फोटो : अमर उजाला

कुंडली बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली खेती व देशभक्ति से जुड़ी झांकिया लेकर दिल्ली रवाना हुई। हजारों की संख्या में ट्रैक्टर व किसान खेती किसानी में इस्तेमाल होने वाले कृषि यंत्रों और खुशहाली को दिखाती झांकी लेकर निकले। इस दौरान देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे हैं। देशभक्ति के नारे भी लग रहे हैं। किसानों की इस परेड में अजब-गजब रंग भी भी देखने को मिल रहे हैं।

Kisan Andolan News: See the unique photos of Kisan Tractor parade
ट्रैक्टर पर तोप बना परेड में शामिल किसान जत्था। - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टरों व हाथों में तिरंगा व किसान यूनियन के झंडे ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। किसानों की ट्रैक्टर परेड का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया जा है। परेड में हर तरह की झांकी को शामिल किया गया है। ट्रैक्टर परेड में शामिल निहंगों का जत्था भी दिल्ली रवाना हुआ। 

Kisan Andolan News: See the unique photos of Kisan Tractor parade
युवा और महिलाएं भी परेड में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर परेड शामिल निहंग पहले जत्थे के पीछे निकले। निहंगों के जत्थे ने ट्रैक्टर, घोड़े, बाइक और पैदल ही दिल्ली की तरफ कूच किया। हाथों में झंडे व हथियार लेकर चल रहे किसान हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं। जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan News: See the unique photos of Kisan Tractor parade
फूलों से हुआ ट्रैक्टर परेड का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों का जत्था कुंडली बॉर्डर से खुद बैरिकेड हटाकर निकला। किसानों को दस बजे के बाद दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की अनुमति मिली थी लेकिन इससे करीब एक घंटा पहले ही किसान ट्रैक्टर परेड के लिए निकल गए। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड स्वयं हटाने की बात कही थी लेकिन सिंघु बॉर्डर पर जब सुबह सात बजे तक बैरिकेड नहीं हटे तो किसानों ने स्वयं हटा दिए। 

विज्ञापन
Kisan Andolan News: See the unique photos of Kisan Tractor parade
शबद कीर्तन करते हुए जा रही सिख संगत। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान एक बार तनातनी भी हुई लेकिन बाद में किसान एक तरफ के बैरिकेड हटाकर अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में जुटना शुरू हो गए। परेड में हर तरह की झांकी को शामिल किया गया है। देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे है और महिलाओं की भी काफी संख्या है। दिल्ली में किसानों की परेड का फूलों से स्वागत किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed