फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलित नेता के सामने केजरीवाल ने जोड़े हाथ, जानिए इसके पीछे की वजह

Wed, 28 Dec 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Dec 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal apologizes to dalit leader, know the whole story behind it
केजरीवाल ने मांगी माफी - फोटो : facebook

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री को आखिरकार दलित नेता के सामने हाथ जोड़ने पड़े। जानिए क्या रही वजह।

Kejriwal apologizes to dalit leader, know the whole story behind it
केजरीवाल ने मांगी माफी - फोटो : facebook

दलित नेता बंत सिंह झब्बर पर जुल्म करने वाले नवदीप सिंह और हरविंदर सिंह को पार्टी से बाहर करने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बंत सिंह से माफी मांगी है। मंगलवार को चंडीगढ़ में पार्टी के पंजाब जोन इंचार्जों के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे केजरीवाल ने बंत सिंह झब्बर से हाथ जोड़कर माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि पार्टी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

Kejriwal apologizes to dalit leader, know the whole story behind it
केजरीवाल ने मांगी माफी - फोटो : facebook

साथ ही, केजरीवाल ने मानसा से पार्टी प्रत्याशी नाजर सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा है। नाजर सिंह ने ही नवदीप और हरविंदर को पार्टी में शामिल कराने की पैरवी की थी। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि यह पार्टी की भूल थी और इसे स्वीकार करते हुए पार्टी संयोजक ने खुद बंत सिंह झब्बर से माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि जैसे ही पार्टी को सारी स्थिति की जानकारी मिली, नवदीप और हरविंदर को 24 घंटे भी पार्टी में नहीं रहने दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kejriwal apologizes to dalit leader, know the whole story behind it
केजरीवाल ने मांगी माफी - फोटो : facebook

उल्लेखनीय है कि वंत सिंह झब्बर ने दलितों पर अत्याचार कर रहे कुछ दबंग लोगों के खिलाफ आवाज उठाई थी। इससे बौखलाए आरोपियों ने बंत सिंह की नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया। बंत सिंह द्वारा इसके खिलाफ आवाज उठाने पर उन पर भी हमला कर बुरी तरह पीटा गया। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझ कर छोड़ गए। बाद में इलाज के दौरान गैंगरीन के चलते उनके दोनों हाथ और एक टांग काटनी पड़ी थी। इस जघन्य मामले में नवदीप सिंह और हरविंदर सिंह दोषी ठहराए गए थे। 

विज्ञापन
Kejriwal apologizes to dalit leader, know the whole story behind it
केजरीवाल ने मांगी माफी - फोटो : facebook

रविवार को इन दोनों दोषियों और बंत सिंह झब्बर को आप में शामिल किए जाने के बाद शिअद और कांग्रेस ने आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मैं पार्टी के व्यवहार से संतुष्ट हूं और इस मामले में किसी से कोई शिकायत नहीं है। आप के वालंटियर के रूप में मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा और चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लूंगा। -बंत सिंह झब्बर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed