फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: कनाडा जाने की थी चाहत, मौत खींच लाई चंडीगढ़, भीषण आग में तड़प-तड़प कर रिया ने तोड़ा दम

Sun, 23 Feb 2020 09:16 AM IST
ajay kumar महेश कुमार, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Feb 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Kapurthala's Riya died in massive fire breaks out at PG In Chandigarh
अग्निकांड में रिया की गई जान।

चंडीगढ़ के एक पीजी में लगी भीषण आग ने तीन जिंदगियां लील ली। मरने वालों में एक कपूरथला की रिया भी है। रिया का सपना विदेश जाने का था। लेकिन एक हादसे ने सबकुछ खत्म कर दिया। अब परिवार में मातम पसरा है। 31 जनवरी को रिया का 18वां जन्मदिन था। आइए पढ़ते हैं इस दर्दनाक हादसे की इनसाइड स्टोरी...

Kapurthala's Riya died in massive fire breaks out at PG In Chandigarh

रिया चंडीगढ़ में रहकर फ्रेंच भाषा सीख रही थीं। करीब छह माह पहले ही रिया की मां कांता ने उन्हें चंडीगढ़ में दाखिला दिलवाया था। 27 मार्च को रिया अपने मामा, भाइयों के साथ मां से मिलने रूस जाना था। कपूरथला के ग्रोवर कालोनी के रहने वाली रिया के छोटे मामा राजेश अरोड़ा और उसके चचेरे भाई सुशांत अरोड़ा उर्फ सन्नी ने बताया कि उन्हें शाम सात बजे रिया की मां का प्राग (चेक गणराज्य) से फोन आया कि रिया की झुलसने से मौत हो गई है। इसके बाद तो रिश्तेदारों के उन्हें फोन आने शुरू हो गए।

Kapurthala's Riya died in massive fire breaks out at PG In Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

रिया कपूरथला के आनंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं पास करने के बाद फ्रेंच भाषा सीखने चंडीगढ़ आई थीं। रिया के पिता संदीप कुमार का पांच साल पहले स्वर्गवास हो गया था। बड़ी बहन प्रिया अरोड़ा लंदन में रहती हैं। फ्रेंच सीखने के बाद रिया भी अपनी मां के पास प्राग जाना था। बड़े मामा राकेश कुमार ने बताया कि अगस्त 2019 को रिया का इंग्लैंड का वीजा लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapurthala's Riya died in massive fire breaks out at PG In Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

उसे बहुत जोर लगाया कि वह अपनी बहन के पास इंग्लैंड चली जाए लेकिन उसने इंग्लैंड न जाकर कनाडा जाने की जिद कर ली। इसी जिद ने उसे चंडीगढ़ में फ्रेंच सीखने के लिए पहुंचा दिया। सन्नी ने बताया कि रिया का पैतृक घर नगर सुधार ट्रस्ट के सामने मसीत चौक पर है। जहां पर उसकी दादी रहती हैं। न्यू गुरु नानक नगर ग्रोवर कालोनी में रिया के छोटे मामा राजेश अरोड़ा के घर लोगों का आना शुरू हो गया था। सन्नी ने रोते हुए बताया कि अभी 31 जनवरी को रिया का 18वां जन्मिदन था।

विज्ञापन
Kapurthala's Riya died in massive fire breaks out at PG In Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

उसने एक बेहद सुंदर केक की फोटो उसे भेजी थी। 27 मार्च को उसे, उसके पिता राजेश अरोड़ा, उसके चचेरे भाई तारक और रिया को रूस जाना था। जहां पर मिलने के लिए उसकी मम्मी कांता अरोड़ा यूरोप से आने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही रिया दुनिया ही छोड़ गई। बड़ी मामी सविता और अन्य पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। राजेश अरोड़ा, सन्नी और अन्य रिश्तेदार कार से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। वहीं बेटी की मौत की सूचना पाकर मां कांता रानी भी प्राग से भारत आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed