फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मंत्री जी, इंसाफ न मिला तो मानव बम बनेंगे हम'

Mon, 08 Dec 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Mon, 08 Dec 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन

'मंत्री जी, इंसाफ न मिला तो मानव बम बनेंगे हम'

jbt teachers warns cabinet minister haryana
‘मंत्री जी हमारी बात सुनो। हम चयनित पात्र शिक्षक अब तंग आ चुके हैं। सरकार हमारे बारे में शीघ्र फैसला कर ले। अगर नाइंसाफी हुई तो ख्याल रखिएगा, यह अभ्यर्थी मानव बम भी बन सकते हैं। आत्मदाह और आमरण अनशन कर खुद को तबाह कर लेंगे। इस सबकी जिम्मेदारी आपके सरकार की होगी।’

'मंत्री जी, इंसाफ न मिला तो मानव बम बनेंगे हम'

jbt teachers warns cabinet minister haryana
भिवानी में पात्र अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की यह बातें सुन खेल मंत्री अनिल विज सहित मौके पर तमाम लोग स्तब्ध रह गए। बाद में खेल मंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। हमें समय तो दीजिए। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

'मंत्री जी, इंसाफ न मिला तो मानव बम बनेंगे हम'

jbt teachers warns cabinet minister haryana
खेल मंत्री रविवार को शहर विधायक घनश्याम सर्राफ के कार्यालय पर पहुंचे थे। पात्र अध्यापक संघ के प्रतिनिधियों ने उनके सामने विरोध जताते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की। अभ्यर्थियों ने यह चेतावनी भी दी कि 18 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो 28 दिसंबर के बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मंत्री जी, इंसाफ न मिला तो मानव बम बनेंगे हम'

jbt teachers warns cabinet minister haryana
बाग कोठी स्थित विधायक घनश्याम सर्राफ के कार्यालय पर रविवार को तैयारी तो खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के स्वागत की चल रही थी लेकिन मंत्री से पहले ही पात्र अध्यापकों का हुजूम वहां धमक पड़ा।
विज्ञापन

'मंत्री जी, इंसाफ न मिला तो मानव बम बनेंगे हम'

jbt teachers warns cabinet minister haryana
मामला तूल पकड़ता देख समीप स्थित आवास से निकलकर विधायक बाहर आए। अभ्यर्थियों का ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। हम पूरी तरह चयनित शिक्षकों के साथ हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed