फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, शहीद को दी विदाई तो कैसे रोया आसमां?

Mon, 08 Dec 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 08 Dec 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन

देखिए, शहीद को दी विदाई तो कैसे रोया आसमां?

martyr kuldeep funral, live pics

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए कुलदीप का अंतिम संस्कार अलेवा खंड के गांव खेड़ीबुल्ला में राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गांवों के लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही गांव खेड़ीबुल्ला में डटे थे।


देखिए, शहीद को दी विदाई तो कैसे रोया आसमां?

martyr kuldeep funral, live pics
शहीद कुलदीप की पत्नी रेखा का कहना है कि उसको अपने पति की शहादत पर गर्व है। सभी मांओं को ऐसे ही लालों को जन्म देना चाहिए जो देश के लिए काम आ सकें। उसके पति ने अपने देश की रक्षा के लिए हंसते- हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है। उसके पति की शहादत को देश कभी भूल नहीं पाएगा। रेखा ने कहा कि वह अपने पति कुलदीप की तरह अपने बेटे दीप को भी देशभक्ति का पाठ पढ़ाकर सेना में भेजेगी।

देखिए, शहीद को दी विदाई तो कैसे रोया आसमां?

martyr kuldeep funral, live pics
शहीद के पार्थिव शरीर के साथ हिसार से ब्रिगेडियर अमित लूंबा, कर्नल योगेश चौहान सेना के 50 जवानों की टुकड़ी लेकर गांव पहुंचे थे। इससे पहले शहीद के पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो पूरा गांव गम में डूब गया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी अंतिम दर्शनों को लालायित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, शहीद को दी विदाई तो कैसे रोया आसमां?

martyr kuldeep funral, live pics
शव यात्रा में सेना के जवान आगे-आगे चल रहे थे, जबकि पीछे भारी संख्या में लोग ‘शहीद कुलदीप अमर रहे,’ ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, कुलदीप तेरा नाम रहेगा,’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शहीद कुलदीप की चिता को मुखाग्नि उसके मंझले भाई वजीर ने दी। ग्रामीणों ने नम आंखों से लाडले को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

देखिए, शहीद को दी विदाई तो कैसे रोया आसमां?

martyr kuldeep funral, live pics
कुलदीप का शव जम्मू से दिल्ली तक हवाई मार्ग से लाया गया। इसके बाद आर्मी के जवान सैन्य गाड़ी में पार्थिव शरीर लेकर हिसार कैंट पहुंचे। यहां से ब्रिगेडियर अमित लूंबा के नेतृत्व में सेना के जवानों की टुकड़ी शव लेकर बुल्लाखेड़ी गांव पहुंची। सुबह करीब तीन बजे सेना के जवान शव लेकर गांव पहुंचे तो शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए कुलदीप के घर लोगों तांता लग गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed