जन्माष्टमीः आहा! कितने मनमोहक हैं बाल गोपाल
देखिए ये तस्वीरें, कितने मनमोहक लग रहे हैं बाल गोपाल। कहीं माखन चुरा रहे तो कही सुदामा को गले लगा रहे। कहीं गोपियों को रिझा रहे तो कहीं राधा संग बतिया रहे।
जन्माष्टमीः आहा! कितने मनमोहक हैं बाल गोपाल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को हिंदू पर्व महासभा की ओर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
जन्माष्टमीः आहा! कितने मनमोहक हैं बाल गोपाल
शोभायात्रा सेक्टर-47 के श्रीराम मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होती हुई सेक्टर-37 के श्री सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुई।
जन्माष्टमीः आहा! कितने मनमोहक हैं बाल गोपाल
श्रीकृष्ण जीवन पर आधारित विविध झांकियां लोगों को लुभा रही थीं। मां यशोदा के साथ कृष्ण और कृष्ण के साथ सुदामा सहित कई मनमोहक झांकियां शोभायात्रा में थीं।
जन्माष्टमीः आहा! कितने मनमोहक हैं बाल गोपाल
सुदामा और कृष्ण की मित्रता की भी झांकी थी। झांकी में कृष्ण सुदामा से हाल पूछ रहे थे कि अचानक सुदामा का मोबाइल की घंटी बजी और वह बीच में ही बात छोड़कर मोबाइल सुनने लग पड़े।