फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीएसई एग्जाम दे रहे छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन, सख्ती से फॉलो करें...वरना दे नहीं पाएंगे पेपर

Wed, 06 Mar 2019 08:58 AM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 06 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
CBSE Released Guidelines for Students Giving 12th Class Exam, 10th Class Exam
CBSE Class 12 Exam
सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बोर्ड ने छात्रों के लिए एक बार फिर से गाइडलाइन जारी की हैं। इनका सख्ती से पालन होना चाहिए, वरना पेपर देने से वंचित रह जाएंगे। क्लिक करके पढ़ें डिटेल।
CBSE Released Guidelines for Students Giving 12th Class Exam, 10th Class Exam
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : कुमार संजय
सीबीएसई की 2 मार्च को हुए 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में बहुत से छात्र 10 बजे के बाद पहुंचे, जिसकी वजह से उन्हें एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी गई। चंडीगढ़ के साथ पूरे देश से इस तरह की खबरें आईं। 2 से 3 मिनट की देरी से पहुंचे छात्रों को भी एंट्री नहीं दी गई। इससे उनकी साल भर की मेहनत खराब हो गई। एंट्री के लिए छात्र स्कूल के गेट पर खड़े गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। लेट आने वाले छात्रों पर सीबीएसई का सख्त रवैया अभी भी बरकरार है। इसलिए बोर्ड ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर 10वीं व 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए एक बार फिर 10 प्वाइंट के निर्देश जारी किए हैं।
CBSE Released Guidelines for Students Giving 12th Class Exam, 10th Class Exam
सीबीएसई परीक्षा
बोर्ड की ओर से जारी निर्देश
1. छात्रों को एग्जाम सेंटर में 9 से 10 बजे के बीच ही एंट्री मिलेगी। 10 बजे के बाद पहुंचने पर किसी को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
2. बोर्ड ने सिर्फ ब्लू पेन, रॉयल ब्लू बॉल प्वाइंट पेन, जेल पेन या फाउंटेन पेन साथ रखने को ही कहा है।
3. नियमिल छात्रों को सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में ही एंट्री मिलेगी। प्राइवेट छात्र हल्के रंग के कपड़े पहन कर पेपर दे सकते हैं।
4. छात्र किसी भी तरह का फेक मैसेज व वीडियो फेसबुक, यू ट्यूब, ट्विटर या किसी भी सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर न फैलाएं।
5. एग्जामिनेशन सेंटर में स्टूडेंट कोई भी गलत हरकत करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे यूएफएम कैटेगरी में डालकर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Released Guidelines for Students Giving 12th Class Exam, 10th Class Exam
सीबीएसई परीक्षा
6. प्रश्न पत्र और आंसर शीट पर स्टूडेंट सिर्फ परीक्षा से जुड़ी बातें ही लिखें। गलत जानकारी न दें।
7. स्टूडेंट को एग्जामिनेशन सेंटर में सिर्फ अपने सब्जेक्ट के पेपर के लिए एंट्री मिलेगी।
8. परीक्षा केंद्र में अनुमति प्राप्त वस्तुओं की सूची और अनुमति प्राप्त न होने वाली सूची को अच्छी तरह से पढ़ लें। अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे इसका पालन करें।
9. प्रश्न पत्र और आंसर शीट में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनका पालन करें।
10. रोल नंबर के अनुसार अपनी ही सीट पर बैठें।
विज्ञापन
CBSE Released Guidelines for Students Giving 12th Class Exam, 10th Class Exam
सीबीएसई परीक्षा
नियम फॉलो करें
सीबीएसई बोर्ड के अपने नियम और कानून हैं। पेपर लीक जैसी या कोई अन्य अप्रिय घटना न घटे, इसलिए बोर्ड ने इस बार काफी सख्त कदम उठाए हैं। छात्रों को उन्हें फॉलो करना ही होगा। अगर 10 बजे के बाद एंट्री पर बैन है तो पहले पहुंचना ही होगा।
- बीएल शर्मा, शिक्षा सचिव
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed