फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी खबर : अगर होली पर है घर जाने की तैयारी तो पढ़ लें यह खबर, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें- लिस्ट व टाइम टेबल

Thu, 18 Mar 2021 02:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Mar 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways will run four pairs of festival special trains on Holi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

होली पर घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, यात्रियों के आग्रह पर रेलवे ने चार जोड़ी अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़-गोरखपुर, बठिंडा-वाराणसी, नंगलडैम-लखनऊ और श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी के बीच दोनों दिशाओं में किया जाएगा। ट्रेनों को लेकर आरक्षण के लिए क्रिस सिस्टम अपडेट किया है और इसकी जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी उपलब्ध कराई गई है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने बताया कि चार जोड़ी अतिरिक्त फेस्टिवल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी हेल्प लाइन नंबर 139 पर भी उपलब्ध करवा दी गई है। 

Indian Railways will run four pairs of festival special trains on Holi
सांकेतिक तस्वीर।

चंडीगढ़ - गोरखपुर
ट्रेन नंबर 04924 चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 18 और 25 मार्च को चलेगी। चंडीगढ़ से ट्रेन रात 11.20 चलकर 12.10 बजे छावनी जंक्शन और शाम 5.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04923 गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 19 व 26 मार्च को चलेगी। गोरखपुर से ट्रेन रात 10.10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.40 बजे अंबाला और दोपहर 3.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा व बस्ती दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Indian Railways will run four pairs of festival special trains on Holi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बठिंडा - वाराणसी
ट्रेन नंबर 04998 बठिंडा रेलवे स्टेशन से 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगी। बठिंडा रेलवे स्टेशन से ट्रेन रात 9.05 बजे रवाना होकर रात 1 बजे अंबाला छावनी और शाम 4.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04997 वाराणसी रेलवे स्टेशन से रात 9.20 बजे रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे अंबाला छावनी और शाम 4.50 बजे बठिंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways will run four pairs of festival special trains on Holi
भारतीय रेल - फोटो : Social media

नंगलडैम - लखनऊ
ट्रेन नंबर 04510 नंगलडैम रेलवे स्टेशन से 22 व 29 मार्च को रवाना होगी। नंगलडैम रेलवे स्टेशन से ट्रेन रात 11.45 बजे रवाना होकर तड़के 2.55 बजे अंबाला छावनी और दोपहर 2 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04509 लखनऊ रेलवे स्टेशन से 23 व 30 मार्च को चलेगी। लखनऊ से ट्रेन रात 9.30 बजे रवाना होकर सुबह 7.55 बजे अंबाला छावनी और दोपहर 1 बजे नंगलडैम पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन रूपनगर, चंडीगढ़, अंबाला छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
Indian Railways will run four pairs of festival special trains on Holi
भारतीय रेल

श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा - वाराणसी
ट्रेन नंबर 04608 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से प्रत्येक रविवार 21 से 28 मार्च तक चलेगी। श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन शाम 6.45 बजे रवाना होकर सुबह 4.20 बजे अंबाला छावनी और रात 10.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04609 वाराणसी रेलवे स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार 23 से 29 मार्च तक चलेगी। वाराणसी से ट्रेन सुबह 6.35 बजे रवाना होकर रात 10.10 बजे अंबाला छावनी और सुबह 9.20 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला छावनी, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed