कभी एक पीसीओ पर काम करने वाला कपिल शर्मा आज लोगों को हंसा हंसाकर लोट पोट कर देता है। जानिए आखिर कप्पू कैसे बना 'कॉमेडी का किंग'?
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो तो सुपरहिट रहता ही है, लेकिन पिछले काफी समय से वो और उनका शो विवादों में है। इसका कारण है सुनील ग्रोवर के साथ उनका झगड़ा और उसके बाद कई कलाकारों का शो छोड़ देना। ऐसा होने के बाद उनके शो की टीआरपी थोड़ा गिर गई है। उसके बावजूद कपिल शर्मा को दादा साहेब फाल्के अकादमी अवार्ड दिया जा रहा है।
यह दूसरी बार हैं जब कपिल को यह अवार्ड मिल रहा है। इससे पहले उन्हें साल 2014 में इस अवार्ड से नवाज़ा गया था। 2014 में जब कपिल को यह अवार्ड दिया गया था, वो सही समय पर अवार्ड सेरेमनी में नहीं पहुंचे थे। जब वो पहुंचे तब तक पूरा समारोह खत्म हो चुका था। कपिल को अपनी ट्रॉफी स्टेज कोऑर्डिनेटर से लेनी पड़ी थी।
ऐसे बने कॉमेडी किंगः कपिल शर्मा को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने में भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले राज शांडिल्य का बहुत बड़ा रोल रहा है। राज कॉमेडी सरकस के लीड राइटर रह चुके हैं। राज ने संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि के डायलॉग भी लिखे हैं। राज कहते हैं कि कपिल काफी इमोशनल इंसान हैं। वे फर्श से अर्श तक पहुंचे और इसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया।
कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल, 1981 को अमृतसर में हुआ था। अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक में उनका घर है। कपिल के पिता पुलिस डिपार्टमेंटमें हेड कांस्टेबल थे और मां जनक रानी हाउस वाइफ हैं। पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रहते हुए 2004 में कैंसर से पिता की मौत हो गई थी। कपिल के भाई अशोक कुमार शर्मा पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।