नए साल पर रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी। दरअसल, एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है और नई दरें एक जनवरी से लागू होंगी।
सिलेंडर की दरों में बदलाव के तहत अब 14.2 किलो वाले गैर रियायती सिलेंडर की कीमत 822.50 रुपये से घटकर 818.00 रुपये हो गई है। इसी तरह से 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत भी 1451.00 से घटकर 1447.00 हो गई है।
ऐसे में दोनों तरह के सिलेंडर के दाम चार रुपये कम हो गए हैं। वहीं जनवरी महीने में प्रति सिलेंडर कैश सब्सिडी 320 रुपये मिलेगी। दिसंबर 2017 में यह राशि 325.61 रुपये थी। इस तरह से सब्सिडी में भी 4.61 रुपये की कमी आई है।
4 of 6
LPG Gas Cylinder
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, अब लोग फेसबुक और ट्विटर से भी सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की ओर से शुरू की गयी है। फेसबुक पर बुकिंग करने के साथ ही तीन बुकिंग की हिस्ट्री भी देख सकेंगे।
बुकिंग कराने के लिए फेसबुक अकाउंट लॉगइन करें। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारिक पेज (@indianoilcorplimited) पर जायें। पेज पर ऊपर दाईं तरफ बुक नाउ का बटन पर क्लिक करें।